{"_id":"695041911b7e5ad9b200be22","slug":"passion-outweighs-age-winning-medals-one-after-the-other-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-149383-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: उम्र पर जज्बा भारी, जीत रहे पदक बारी-बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: उम्र पर जज्बा भारी, जीत रहे पदक बारी-बारी
Sun, 28 Dec 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
धावक जय कुमार।
चरखी दादरी। गांव सांवड़ निवासी और वर्तमान में हिसार में रह रहे सेवानिवृत्त एसडीओ जयकुमार शर्मा ने साबित कर दिया है कि हौसले मजबूत हों तो उम्र बाधा नहीं बन सकती। साढ़े 63 साल की उम्र में जहां अधिकतर लोग आराम की जिंदगी चुन लेते हैं, वहीं जयकुमार शर्मा आज भी एथलेटिक्स ट्रैक पर कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब तक जयकुमार 135 पदक जीत चुके हैं। उन्होंने इन पदकों को घर में सजाकर रखा है, जो देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं।
जयकुमार शर्मा जनस्वास्थ्य विभाग में अग्रोहा से एसडीओ पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, लेकिन रिटायरमेंट के बाद उनका असली संघर्ष शुरू हुआ। उन्होंने अपनी फिटनेस और खेल प्रतिभा को निखारने के लिए नियमित अभ्यास को जीवन का हिस्सा बनाया।
कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर वह आज मास्टर एथलेटिक्स की दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।