फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Passengers gathered on Diwali, roadways buses made 60 extra rounds

दिवाली पर उमड़े यात्री, रोडवेज बसों ने लगाए 60 अतिरिक्त फेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Passengers gathered on Diwali, roadways buses made 60 extra rounds
बस की छत पर सफर करे वाले यात्री नीचे उतरते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। दिवाली के चलते बुधवार को बस स्टैंड परिसर पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी। सामान्य दिनों के मुकाबले करीब पांच हजार अतिरिक्त यात्रियों ने बसों में सफर किया और इसके चलते अधिकारियों को लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने पड़े। बुधवार को रोडवेज बसों ने 60 अतिरिक्त फेरे लगाकर करीब 30 हजार किलोमीटर की दूरी तय की, जबकि सामान्य दिनों में डिपो की बसें अधिकतम 28 हजार किलोमीटर चलती हैं। रोडवेज अधिकारियों के तमाम प्रबंध करने के बाद भी लोकल रूटों पर सेवाएं चरमराई रहीं।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में डिपो की 72 बसें 280 से 290 फेरे लगाती हैं। इस दौरान करीब 18 हजार यात्री सफर करते हैं। बुधवार को छोटी दिवाली पर करीब 23 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया। सबसे अधिक भीड़ लोहारू, कोसली, बाढड़ा और महेंद्रगढ़ रूट पर रही। इन सभी रूटों पर सामान्य दिनों के मुकाबले बसों ने डेढ़ गुना फेरे लगाए।
विज्ञापन

यात्रियों की भीड़ उमड़ने पर रोडवेज अधिकारियों ने मौजूदा संसाधनों से ही व्यवस्थाएं बनाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद भी यात्रियों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। सूत्रों के अनुसार सामान्य दिनों में बसों के संचालन से रोडवेज को करीब दस लाख का राजस्व प्राप्त होता है जबकि दिवाली पर करीब 12 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। हालांकि दिवाली के बावजूद किसी भी लंबे रूट पर अतिरिक्त बस नहीं चलाई गई। पिछले तीन दिनों की अगर बात करें तो रोडवेज बसें एक हजार से अधिक फेरे लगाकर 65 हजार से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड पर सुरक्षा के रहे पुख्ता प्रबंध
दिवाली पर्व पर यात्रियों की भीड़ उमड़ने के चलते बस स्टैंड परिसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिसकर्मी बूथों के अलावा बस स्टैंड परिसर पर गश्त करते रहे। बस स्टैंड चौकी प्रभारी सुनीता देवी ने बताया कि संदेहजनक हालातों में खड़े लोगों से पुलिस टीम ने पूछताछ भी की और शाम तक जेब तराशी या चोरी का कोई मामला सामने नहीं आया।
जानिए..इन रूटों पर बढ़ाए गए बसों के फेरे
रूट पहले अब
भिवानी 20 35
बाढड़ा 10 15
कोसली 18 25
सतनाली 16 22
बेरला 04 09
कनीना 15 27
माई-चंदेनी 8 15
झज्जर 15 25
रोहतक 20 32
यात्री बोले: काफी इंतजार करने के बाद मिली बस सेवा
- आज मैं अपनी बेटी के घर मिठाई देने जा रहा हूं। एक घंटे से बूथ पर खड़ा हूं, लेकिन बस नहीं लगी है। मुझे आज ही बेटी के घर से वापस कनीना जाना है जबकि दोपहर बस स्टैंड पर ही हो गई है। दुलीचंद, कनीना

- गंतव्य की तरफ जाने वाली बस का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं लेकिन बूथ पर बस नहीं लगी है। एक बस आई थी जो खचाखच भरी थी और पैर रखने की जगह न होने से उस बस को मिस करना पड़ा। रामकिशन, झज्जर
वर्जन::
सामान्य दिनों के मुकाबले दिवाली पर करीब पांच हजार अतिरिक्त यात्रियों ने सफर किया। यात्रियों की सुविधा के लिए हमने बसों के फेरे भी बढ़ाए।
सतेंद्र, डीआई, रोडवेज डिपो
फोटो 07
दुलीचंद।
फोटो 08
रामकिशन।
फोटो 09
बस की छत पर सफर करे वाले यात्री नीचे उतरते हुए।
फोटो 10
बूथ पर बस लगने का इंतजार करतीं सवारियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed