{"_id":"68813c1f8607aed374091241","slug":"parshad-alleged-corruption-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-141239-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नगर पार्षद ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, डीसी कार्यालय में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नगर पार्षद ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, डीसी कार्यालय में दी शिकायत
Thu, 24 Jul 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
डीसी कार्यालय में शिकायत सौंपने पहुंचे पार्षद सुधीर स्वामी। स्रोत: स्वयं
फोटो 34
डीसी कार्यालय में शिकायत सौंपने पहुंचे पार्षद सुधीर स्वामी। स्रोत : स्वयं
- वार्ड-17 से पार्षद सुधीर स्वामी का आरोप : नियमों को ताक पर रखकर अधिकारियों ने रातोंरात तैयार कराए दो कमरे
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नगर पार्षद सुधीर स्वामी ने नगर परिषद कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने उपायुक्त कार्यालय में शिकायत सौंपी और उसके बाद मीडिया के समक्ष भी अपनी बात रखी। पार्षद ने कहा कि नियमों को ताक पर रखकर नगर परिषद में काम कराए जा रहे हैं। कोई इस तरफ ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है।
उपायुक्त कार्यालय में सौंपी शिकायत में सुधीर स्वामी ने बताया कि वह वार्ड-17 से पार्षद हैं। बुधवार सुबह वह रूटीन काम के लिए नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। वहां पहुंचने पर पता चला कि यहां रातोंरात दो कमरे तैयार करवा दिए गए हैं। जब उन्होंने अधिकारियों और चेयरमैन से पूछा कि, कौन-सी प्रक्रिया के तहत यह काम कराया जा रहा है तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर छानबीन की तो पता चला कि इस कार्य के लिए न तो कोई कुटेशन ली गई और न ही ई-टेंडर प्रक्रिया की गई। सुधीर स्वामी ने बताया बिना किसी नियम को पूरा किए यह काम कराया गया। इसके लिए उन्होंने डीसी कार्यालय में शिकायत देकर जांच कराने की मांग की है।