फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   park in bad condition

Charkhi Dadri News: अधिकारी नहीं रख पाए ख्याल, शहर के पार्क पड़े बदहाल

Thu, 26 Sep 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 26 Sep 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
park in bad condition
चुनावी मुद्दा::
विज्ञापन


- शहर के मुख्य रोज गार्डन समेत स्वर्ण जयंती पार्क में सुविधाओं की कमी से लोग झेल रहे परेशानी, जीर्णोद्धार का इंतजार हुआ लंबा
- पहले लोकसभा तो अब विधानसभा चुनाव आचार संहिता के चलते लटकी है परियोजना
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के पार्क काफी समय से बदहाल हैं। इनके जीर्णोद्धार की योजना ठंडे बस्ते में है। इससे लोग परेशान हैं। इस बार बदहाल पार्काें को भी शहरवासी चुनावी मुद्दा बता रहे हैं। वहीं, नगर परिषद के अधिकारियों की मानें तो आचार संहिता हटते ही पार्काें की दशा सुधारने की कवायद शुरू कर दी जाएगी।


बता दें कि शहर के रोज गार्डन, स्वर्ण जयंती पार्क और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क की दशा सुधारने पर दिव्या नगर योजना के तहत 2.75 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाना है। जीर्णोद्धार की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी न होने से टेंडर प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पाई है। लोकसभा चुनाव से पहले नगर परिषद को पार्काें का जीर्णोद्धार करने के लिए 1.75 करोड़ रुपये का बजट भी मिल चुका है।
विज्ञापन

दरअसल, पार्काें की सुविधाओं में इजाफा करने की योजना को फरवरी 2024 में प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी। इसके तुरंत बाद अधिकारियों ने फाइल तकनीकी स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दी गई थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव आचार संहिता का पेच फंस गया और मामला ठंडे बस्ते में रहा। आचार संहिता हटने के बाद भी टेंडर प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पाई। अब विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता दोबारा लागू हो गई। फिर से मामला ठंडे बस्ते में चला गया। वहीं, नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के बाद आगामी औपचारिकताएं पूरी कर धरातल पर काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तीन पार्काें की दशा सुधरने से आठ हजार लोगों को मिलेगा लाभ
तीनों पार्काें की दशा बदलने से करीब आठ हजार लोगों को फायदा होगा। इस समय नगर के रोज गार्डन में एक भी गुलाब नहीं है। यहां लगे बच्चों के झूलों समेत ट्रैक भी टूटे हैं। इसके अलावा घास भी जल गई है। यही स्थिति दो अन्य पार्काें की भी है।



- ड्रेनेज सिस्टम होगा बेहतर, गुलाबों से महकेंगे पार्क
रोज गार्डन की दशा दो करोड़ रुपये से बदली जानी है। इसके लिए विभिन्न काम होने हैं। यहां जलभराव की समस्या दूर की जाएगी। इसके लिए पार्क का भूतल ऊंचा उठाया जाएगा। जल निकासी व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा। रोज गार्डन गुलाब समेत कई प्रकार के फूलों से महकेगा। इसी प्रकार स्वर्ण जयंती पार्क और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में भी हरियाली और सुविधाएं बढ़ाने के साथ खुशबूदार फूल लगाए जाएंगे।



लोग बोले : सुविधाओं की कमी, अव्यवस्थाओं की भरमार
रोज गार्डन में घूमने के लिए आए जसबीर, दीपक, मनीष, रोहन, सरोज, सुषमा अहलावत, दीपेंद्र, मनीषा और पिंकी का कहना है कि शहर का सबसे मुख्य पार्क बदहाल है। यहां सुविधाओं की कमी है। अव्यवस्थाओं की भरमार है। अधिकारियों को जल्द से जल्द पार्काें की दशा सुधारनी चाहिए।


वर्सन:
दिव्या नगर योजना के तहत तीनों पार्काें की दशा सुधारी जानी है। विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ाकर धरातल पर काम शुरू करवा दिया जाएगा। जल्द ही शहर के मुख्य पार्क आधुनिक सुविधाओं से युक्त हो जाएंगे।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद



फोटो 24
रोज गार्डन में सूखी पड़ी घास। संवाद
फोटो 25
शहर के मुख्य रोज गार्डन में क्षतिग्रस्त पड़ा लोगों के घूमने के लिए बनाया गया ट्रैक। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed