फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Parents should make their children good human beings

बच्चों को अच्छा इंसान बनाएं अभिभावक : बीके वसुधा

Sun, 24 Mar 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 24 Mar 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Parents should make their children good human beings
झोझूकलां। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की झोझूकलां शाखा की ओर से झोझूखुर्द और कलियाणा में होली मिलन एवं पारिवारिक मूल्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति ने कहा कि परमात्म ज्ञान के रंग, योग अग्नि से व्यर्थ और नकारात्मक बातों को जला अपने गृहस्थ जीवन को आध्यात्मिक मूल्यों से सजा घर को मंदिर की तरह बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज माताएं अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक आदि बनाना चाहती हैं, लेकिन इन सबके साथ एक अच्छा इंसान बनाने की भी कोशिश करें। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर व्यर्थ और नकारात्मक बातों को छोड़ अपने बच्चों को सुसंस्कारित इंसान बनाएं। जीवन में सुख, शांति, आनंद, प्रेम और पवित्रता के बिना सभी भौतिक सुख सुविधाएं और पैसा व्यर्थ है। क्षेत्रीय प्रभारी ब्रह्माकुमारी वसुधा ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को आत्म स्मृति का तिलक लगया और पुष्प वर्षा कर होली मनाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि होली पर हम जल बचाने का संकल्प लें और तिलक लगाकर रासायनिक रंगों से अपना बचाव करना चाहिए। उन्होंने कहा होली पर बीती बातों को हो-ली कर अपने जीवन को निर्मल पवित्र बना आपसी संबंधों में मधुरता लानी चाहिए। ब्रह्माकुमारी रेखा ने कहा कि हम अपने दैनिक कार्य व्यवहार में कुछ समय राजयोग करें तो जीवन संयमित हो जाएगा और आंतरिक शक्ति भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed