फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Parents agitation on verse condition of School

पाठशाला का जीर्णोद्घार नहीं होने पर अभिभावकों ने नारेबाजी कर जताया रोष

Thu, 29 Aug 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Parents agitation on verse condition of School
पाठशाला के बाहर खड़े होकर नारेबाजी करते अभिभावक। - फोटो : CharkhiDadri
कबीर नगर स्थित प्राथमिक पाठशाला का बजट आने के एक साल भी जीर्णोद्धार कार्य शुरू न होने से वीरवार को अभिभावकों ने नारेबाजी कर रोष जताया। उनका कहना है कि पाठशाला की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। इसके बावजूद जीर्णोद्धार कार्य शुरू कराने के लिए पाठशाला के 75 बच्चों को समीपवर्ती स्कूलों में शिफ्ट नहीं किया जा रहा। इस संबंध में वो शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित जिला उपायुक्त धर्मवीर सिंह से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन

पूर्ण, टोनी, प्रकाश, मोनू, सुदेश, सतबीर, राजू, नितेश, निवास, संजय, रामभगत, सुनील, प्रवीन, जोगेंद्र, विक्की, अजय, अनू, बाबूलाल, चंद्रमुखी, कमलेश, मोनू, मित्रो, सुनीता व सतनाम आदि ने बताया कि कबीर नगर में सन 1952 में धर्मशाला बनाई गई थी। 1974 में यहां प्राइमरी स्कूल शुरू कर दिया गया था। अभिभावकों ने बताया कि प्राइमरी स्कूल शुरू हुए 44 साल हो चुके हैं और पिछले कई सालों से बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। पहले पाठशाला के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर कक्षाएं लगती थीं, लेकिन हादसे के डर से अब नीचे ही कक्षाएं लग रही हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों ने बताया कि पाठशाला के जीर्णोद्धार के लिए करीब एक साल पहले दस लाख का बजट भी आ चुका है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। वहीं, उनके बच्चों को डर के साये में पढ़ाई करनी पड़ रही है। इन अभिभावकों ने बताया कि पाठशाला का जीर्णोद्धार कार्य शुरू करने के लिए यहां पढ़ने वाले करीब 75 बच्चों को समीपवर्ती स्कूल में शिफ्ट करने में भी अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। वीरवार को नारेबाजी कर अभिभावकों ने रोष जताया और जल्द समाधान न होने पर पाठशाला के मेन गेट को ताला जड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस कक्षा में हैं कितने बच्चे
कक्षा बच्चों की संख्या
पहली 6
दूसरी 12
तीसरी 20
चौथी 20
पांचवीं 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed