फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   para legal vaulanteers trained

समझौता कराते समय धैर्य से काम लें, निष्पक्षता से कार्य करें अधिकारी मित्र : रोबिना मान

Fri, 24 Jan 2025 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 24 Jan 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
para legal vaulanteers trained
कोर्ट:
विज्ञापन

पैरालीगल वॉलंटिसर्य यानी अधिकार मित्रों के लिए शुक्रवार को आयोजित किया गया प्रशिक्षण शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेश कुमार के दिशा-निर्देश के अनुसार पैरा लीगल वॉलंटियर्स (अधिकार मित्रों) के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजीव काजला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन रोबिना मान, मीडिएटर रेणु सांगवान, पैनल एडवोकेट रचना व पैरा लीगल वॉलंटियर उषा सोनी ने अधिकार मित्रों को उनके अधिकारों के दायित्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

सभी रिसोर्स पर्सन ने बताया कि गरीब व असहाय लोग भी न्याय प्राप्त कर सकें और लोगों के छोटे-छोटे झगड़े प्रारंभिक सत्र पर ही आपसी बातचीत से सुलझ सके, इसके लिए नेशनल लीगल अथॉरिटी के दिशा-निर्देश पर पैरा लीगल वॉलंटियर्स तैनात किए गए हैं। इनकी तैनाती एक वर्ष के लिए की जाती है। अधिकार मित्र का कार्य गांव-गांव जाकर न्याय के लिए तरस रहे लोगों को त्वरित न्याय प्रदान करने के लिए उन्हें सही रास्ता बताना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, अधिकार मित्र जनता के छोटे-छोटे झगड़ों में मध्यस्थता के माध्यम से समझौता करवाने के लिए भी अधिकृत हैं। उन्होंने अधिकार मित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका कार्य अति महत्वपूर्ण है। इसलिए उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। किसी भी झगड़े का फैसला करवाते समय अधिकार मित्र धैर्य से काम लें । किसी का पक्ष लिए बिना निष्पक्षता से अपना कार्य करें।

- न्याय मिलने में आ रहीं बाधाओं को करें दूर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजीव काजला ने बताया कि अधिकार मित्रों का कार्य न्याय तक पहुंचने में आने वाली बाधाओं को दूर करना है। अधिकार मित्र लोगों और कानूनी सेवा संस्थाओं के बीच की खाई पाटने के लिए मध्यस्थ के रूप में कार्य करें।
फोटो 06
लघु सचिवालय सभागार में आयोजित अधिकार मित्र प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रिसोर्स पर्सन और अन्य उपस्थित रहे। स्रोत : जिविसेप्रा.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed