फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pankaj was killed due to a feud stemming from his brother's murder.

Charkhi Dadri News: भाई की हत्या की रंजिश में पंकज को मार डाला

Mon, 27 Jul 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 27 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Pankaj was killed due to a feud stemming from his brother's murder.
मृतक पंकज। फाइल फोटो
चरखी दादरी। चरखी दादरी। प्रेमनगर कॉलोनी में शनिवार दोपहर रोहतक के सुनारिया निवासी पंकज की हत्या के पीछे रंजिश का मामला सामने आया है। जांच में पता चला है कि पंकज ने वर्ष 2022 में एक युवक की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

इसका बदला लेने के लिए उसके भाई रोबिन ने अपने साथियों संग हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने रविवार को इस मामले में एक नामजद सहित अन्य आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की चार टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

शहर थाने से जांच अधिकारी एसआई भीम सिंह ने बताया कि रविवार को नागरिक अस्पताल में पंकज के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। उसकी मां बीरमती के बयान पर एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला है कि पंकज ने गोच्छी गांव निवासी रोबिन के भाई की हत्या कर दी थी। इसकी रंजिश में पंकज की हत्या कर दी गई। शनिवार को प्रेमनगर कॉलोनी स्थित ढाणी रोड पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बाइक पर जा रहे पंकज को टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया था। इसके बाद उस पर गोलियां चलाकर हत्या कर दी गई।

घटनास्थल से मिले चार कारतूस के खोल
पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल से चार कारतूस के खोल बरामद हुए हैं। एसआई भीम सिंह ने बताया कि पंकज को कितनी गोलियां लगीं, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर उन्हें जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed