फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   panchdhooni tapasaya

Charkhi Dadri News: पंचधूणी तपस्या के 27वें दिन श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा

Sun, 08 Jun 2025 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 08 Jun 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
panchdhooni tapasaya
हरिनगर में पंचधूणी तपस्या में लीन वेदप्रकाश महाराज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के वार्ड-21 स्थित हरिनगर में महाराज वेदप्रकाश की पंचधूणी तपस्या का रविवार को 27वां दिन रहा। 31 दिन की तपस्या पूरी होने के बाद हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
श्रद्धालुओं ने बताया कि महाराज संसार के कल्याण के लिए कई बार खड़ी व पंचधूणी तपस्या कर चुके हैं। वह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करवाते रहे हैं। सनातन धर्म की रक्षा व संसार के कल्याण के लिए वेदप्रकाश महाराज वार्ड-21 के हरिनगर में 11 मई से पंचधूणी तपस्या में लीन हैं।
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर परिक्रमा करने पहुंचे लोगों ने बताया कि महाराज 8 बार खड़ी तपस्या कर चुके हैं, वह अब 11वीं पंचधूणी तपस्या कर रहे हैं। तपस्या के समापन पर भिवानी से महंत चरणदास का सानिध्य रहेगा। उनके सानिध्य में हवन में आहुति डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सेवक रतीराम सैनी, रामअवतार सैनी, आजाद सिंह, बालाराम सैनी, लछीराम, ओमप्रकाश, बिल्लूसैनी, रामफल सैनी का सहयोग रहा।
फोटो: 35 हरिनगर में पंचधूणी तपस्या में लीन वेदप्रकाश महाराज। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed