{"_id":"673e41e74a0e52a4880911c4","slug":"panchayat-passed-resolution-to-stop-digging-of-johar-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-126595-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जोहड़ की खोदाई रुकवाने के लिए पंचायत ने पारित किया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जोहड़ की खोदाई रुकवाने के लिए पंचायत ने पारित किया प्रस्ताव
Thu, 21 Nov 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
गांव मांढ़ी केहर में जोहड़ खुदाई मामले में ग्राम पंचायत मेें मौजूद ग्रामीण।
बाढड़ा। गांव मांढ़ी केहर में शामलात भूमि पर भूजल विभाग की ओर से बनाए जा रहे जोहड़ की खोदाई के मामले में ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पास किया है। प्रस्ताव में जोहड़ की खोदाई नहीं करवाने की बात अंकित की गई है। ग्रामीण जोहड़ की खोदाई करने पर कई दिन से विरोध जता रहे थे। भूजल विभाग की ओर से गांव में जोहड़ की खोदाई गत दिनों शुरू की गई थी।
सरपंच अशोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को ग्राम सभा और गांव के मौजिज व्यक्तियों की ग्राम सचिव अजय कुमार की मौजूदगी में बैठक हुई जिसमें जोहड़ की खोदाई पर रोक लगवाने संबंधी प्रस्ताव पंचायत की ओर से पारित किया गया। प्रस्ताव में लिखा गया कि इस पंचायती भूमि को जोहड़ के बजाय अन्य योजना में प्रयोग किया जाए।
पिछले दस दिन से जोहड़ खोदाई के मामले को लेकर भूजल विभाग और ग्रामीणों में ठनी हुई थी। ग्रामीणों का तर्क था कि बिना जरूरत और बिना प्रस्ताव जोहड़ की खोदाई की जा रही है। इसे लेकर पंचायत के सदस्य राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी से भी मिले थे। किरण चौधरी ने पंचायत की बात मानते हुए विभाग के कनिष्ठ अभियंता को फोन कर तुरंत प्रभाव से जोहड़ के खोदाई कार्य को रोकने के आदेश दिए थे। सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि पंचायत ने ग्रामीणों की सहमति से जोहड़ की खोदाई का कार्य रुकवाने के लिए प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर सूबेदार राजेंद्र सिंह, मांगेराम, रामरूप पंच, नवरत्न पंच, सुखबीर सिंह, आनंद सिंह, सुंदर, अनिल कुमार, कर्ण सिंह, रामबीर ,अजीत, शमसेर, जयप्रकाश, संदीप, जयभगवान नंबरदार, राजपाल, राकेश, सुभाष, कपूर सिंह मौजूद रहे।