{"_id":"6312325c3c7df26d290ad941","slug":"panchayat-elections-dc-gave-orders-to-keep-voter-list-and-wardbandi-updated-charkhidadri-news-hsr6408346129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: डीसी ने दिए वोटर लिस्ट और वार्डबंदी अपडेट रखने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: डीसी ने दिए वोटर लिस्ट और वार्डबंदी अपडेट रखने के आदेश
विज्ञापन
चरखी दादरी। पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट को देखते हुए जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को चुनाव के मद्देनजर जिला उपायुक्त प्रीति ने अपने कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां शुरू करने के साथ अपने कार्य अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल्दी ही पंचायत चुनाव की घोषणा करने जा रही है, इसलिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां अभी से पूरी होनी चाहिए।
उपायुक्त ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए सरकार की ओर से आरक्षण संबंधी नए अध्यादेश लाए जा रहे हैं। इनके अनुसार वार्डबंदी और आरक्षण का कार्य पूरा होना चाहिए। जिले के दादरी, बौंद, झोझू, बाढड़ा खंड की पंचायतों, पंचायत समिति व जिला परिषद के अनुसार वोटर लिस्ट अपडेट होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायती राज अधिनियम के मुताबिक ही चुनाव करवाए जाएंगे। इस प्रक्रिया में कहीं कोई ढील नहीं होनी चाहिए। सभी निर्वाचन, सहायक निर्वाचन, पंचायत विभाग, चुनाव विभाग के अधिकारी आपस में तालमेल बना कर रखें एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बना लें।
किसी अधिकारी को कोई बात समझ नहीं आ रही है तो उसके बारे में पहले तथ्य को स्पष्ट कर लें। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रीति ने कहा कि सरकार से सीट बीसी ए वर्ग के आरक्षण की नई गाइड लाइन आने के बाद दादरी और बाढड़ा के एसडीएम सरपंचों की सीटें आरक्षित करने का काम करेंगे। ग्राम पंचायत के सदस्य, पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड पहले ही रिजर्व कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरपंचों के लिए रिजर्वेशन का डाटा पंचायत विभाग से आएगा। उसके बाद एसडीएम अपनी कार्रवाई आरंभ करेंगे। बैठक में एसडीएम अनिल यादव, नगराधीश नरेंद्र कुमार, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसवंत जून, परियोजना अधिकारी सुभाष सैनी, कृषि अधिकारी चंद्रभान श्योराण, रतन सिंह, अमित, चुनाव कानूनगो खजान सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सभी पोलिंग बूथों का किया जाएगा अवलोकन
बैठक में उपायुक्त प्रीति ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए सभी पोलिंग बूथ पर मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, रैंप आदि उपलब्ध होनी चाहिए। वहीं, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि पंचायत विभाग में चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मतदान केंद्रों का भी अवलोकन किया जा रहा है।