{"_id":"667c331daabd69795e03a300","slug":"painting-competition-held-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-119505-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पेंटिंग स्पर्धा में दीक्षा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पेंटिंग स्पर्धा में दीक्षा ने मारी बाजी
Wed, 26 Jun 2024 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 26 Jun 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
ब्रह्माकुमारी कादमा शाखा की ओर से बुधवार को पेंटिंग स्पर्धा आयोजित की गई।
झोझूकलां। नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान के तहत ब्रह्माकुमारी कादमा शाखा की ओर से बुधवार को पेंटिंग स्पर्धा आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। स्पर्धा में में दीक्षा ने पहला, अनुज ने दूसरा और हिमानी व आरती ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्थान ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
सरपंच प्रतिनिधि महेश फौजी ने कहा कि नशा नाश की जड़ है और रिश्ते टूटने का भी मूल कारण है। युवाओं को मादक पदार्थों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ब्रह्माकुमारी क्षेत्रीय प्रभारी राजयोगिनी वसुधा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारी युवा पीढ़ी नशे के चंगुल में फंसती जा रही है जिससे हमारे देश की नींव कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को आंतरिक रूप से सशक्त बनाने की आवश्यकता है। यह अध्यात्म से ही संभव है।
झोझूकलां सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति ने कहा कि हमें बच्चों और युवाओं को सही दिशा या नशा मुक्त बनाना है तो उसके लिए माता पिता को पहले नशे से मुक्त होकर उनके सामने उदाहरण मूर्त बनना पड़ेगा। अंत में सभी को व्यसन मुक्त जीवन जीने का संकल्प धारण करवाया गया।