{"_id":"650499395caacda5070ad386","slug":"paddy-markets-will-start-in-the-state-from-20th-jp-dalal-charkhidadri-news-c-21-hsr1019-219370-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 20 से शुरू होंगी धान की मंडियां : जेपी दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 20 से शुरू होंगी धान की मंडियां : जेपी दलाल
Fri, 15 Sep 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा में पत्रकारों से बात करते प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल।
चरखी दादरी। प्रदेश में 20 से धान की मंडियां शुरू करने की योजना है। वहीं, बाजरा खरीद की तैयारियां पूरी हैं और इस बार आठ लाख मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की जाएगी। यह बात बाढड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के कृषि एवं कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कही। मंत्री ने बाढड़ा हलके के तीन गांवों में कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने कहा कि इस बार साढ़े 6 लाख मीट्रिक टन बाजरा केंद्र सरकार और डेढ़ लाख मीट्रिक टन बाजरा प्रदेश सरकार खरीदेगी। जेपी दलाल ने कहा कि केंद्र सरकार इस बार बाजरा सेना को भी मुहैया करवाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार करने से बाजरा अब गेहूं और धान से भी महंगा हो गया है और आने वाले दिनों में बाजरा के दाम और बढ़ने की उम्मीद है।
- मामन खान मामले पर बोले-कानून सबके लिए बराबर, फिर चाहे कोई हो
कृषि मंत्री ने मामन खान को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। फिर चाहे वो सत्ता पक्ष का नेता हो या विपक्ष का। इस मामले में भी कानून अपना काम करेगा और अगर किसी ने गलत किया है तो उसे सजा जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
- एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने वाले पढ़ रहे महागठबंधन के कसीदे
इंडिया महागठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जेपी दलाल ने कहा कि जो लोग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते थे वो ही महागठबंधन के कसीदे पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस को गालियां देकर सत्ता में आई जबकि इनेलो ने भी कांग्रेस का विरोध किया। विपक्ष के नेता देश की तरक्की देखकर खुश नहीं है और वो सनातन धर्म के खिलाफ भी बोल रहे हैं।