फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Oxygen plant will start soon

ऑक्सीजन प्लांट में उपकरण लगाने का काम शुरू, डीसी ने किया निरीक्षण

Fri, 16 Jul 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant will start soon
जिला के नागरिक अस्पताल में जल्द ही बेहतर सुविधा मिलने वाली हैं। नागरिक अस्पताल के पास ऑक्सीजन प्लांट के उपकरणों को स्थापित करने का काम शुरू हो गया है और जल्द ही उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए अब दादरी को दूसरे जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वीरवार को डीसी ने ऑक्सीजन प्लांट में लगाए जा रहे उपकरणों का जायजा लिया और जल्द इस काम को पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि उत्पादन शुरू होने के बाद प्लांट स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाए।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन के लिए उपकरण प्लांट के अंदर रख दिए गए हैं और डीआरडीओ से आई टीम के तकनीकी विशेषज्ञ उपकरणों को स्थापित कर रहे हैं। डीसी अमरजीत सिंह मान ने अस्पताल परिसर पहुंचकर किए जा रहे कार्य का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद दादरी में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य पूरा होने को है। अब केवल उपकरणों को स्थापित किया जाना बाकी है। लोगों को इस प्लांट से काफी उम्मीद है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपकरण लगाने के लिए आई टीम के अधिकारी प्लांट में उत्पादन शुरू होने के बाद पूरी जांच के बाद ही इसे अस्पताल को सौंपें। प्लांट की क्षमता और कार्य कुशलता की अच्छी तहर सेजांच करें। साथ ही अस्पताल के कुछ कर्मचारियों को प्लांट की सभी बारीकियों के बारे में भी पूरी जानकारी दें और उनसे प्लांट के अंदर कार्य करवाकर भी देंखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरडीओ के इंजीनियर ने बताया कि प्लांट ऑनलाइन कनेक्ट होगा और पेट्रोलियम मंत्रालय के आला अधिकारी के कार्यालय से भी इसके संचालन को देखा जा सकेगा। प्लांट में एनालाइजर के माध्यम से एक स्क्रीन पर पूरा डाटा आता रहेगा। उसमें ऑक्सीजन उत्पादन की रियल टाइम क्षमता, ऑक्सीजन की शुद्धता और अन्य पैरामीटर भी दिखाई देंगे। आक्सीजन प्लांट की क्षमता 500 लीटर प्रति मिनट होगी।
सिविल अस्पताल में सेंट्रेलाइज्ड ऑक्सीजन आपूर्ति सेवा भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। ऑक्सीजन प्लांट के वर्किंग में आने के बाद आईसीयू या अन्य वार्डों में ऑक्सीजन पाइप के जरिये बेड तक आसानी से पहुंचाई जा सकेगी। अब तक ऑक्सीजन सिलिंडर के जरिये ही मरीजों को ऑक्सीजन की पूर्ति की जा रही है।
ऑक्सीजन प्लांट में उत्पादन शुरू होने से काफी फायदा होगा। एक तरफ ऑक्सीजन की कमी दूर होगी तो वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा भी बढ़ेगा। ऑक्सीजन प्लांट विभाग को सुपुर्द होने के बाद अन्य योजना भी तैयार की जाएंगी। डॉक्टर सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी।

ऑक्सीजन प्लांट के उपकरण पहुंच गए है और अब जल्द ही उत्पादन शुरू हो जाएगा। वीरवार को मैंने अस्पताल पहुंचकर उपकरण लगाने के कार्य का जायजा भी लिया है। जल्द ही जिला वासियों को ऑक्सीजन प्लांट की सेवाओं का लाभ मिलेगा। -अमरजीत सिंह मान, डीसी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed