फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   owner lodged case on truck drivers

Charkhi Dadri News: बिन बताए मालिक का ट्रक ले गए चालक, दो टायर उतारकर कोटपुतली में लावारिस छोड़ा

Thu, 10 Jul 2025 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 10 Jul 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
owner lodged case on truck drivers
- शहर की हरिनगर कॉलोनी निवासी ट्रक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों चालकों पर दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर निवासी एक व्यक्ति के ट्रक को दोनों चालक बिना बताए ले गए। वे डीजल टैंक खाली कर और दो टायर उतारकर ट्रक को कोटपुतली में खड़ा कर गए। ट्रक मालिक ने चालक आशु और मोनू के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में शहर की हरिनगर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र नेहरा ने बताया कि उनकी नेहा ट्रेडिंग नामक कंपनी है। उनके पास एक ट्रक है। उसे चलाने के लिए अलीगढ़ निवासी मोनू और फिरोजाबाद निवासी आशु को चालक रखा हुआ है।
विज्ञापन

7 जुलाई को उनका ट्रक चालक मोनू बिना बताए ले गया। 8 जुलाई को उन्होंने जीपीएस से ट्रक की लोकेशन चेक की तो कोटपुतली की मिली। उन्होंने मोनू को कॉल की तो फोन स्विच ऑफ आया। उसके बाद जब दूसरे चालक आशु से बात की तो उसने बताया कि तेरे ट्रक का डीजल खत्म है। दो टायर भी उतार रखे हैं। इस समय ट्रक कोटपुतली में खड़ा है। इसके बाद धर्मेंद्र ने दोनों चालकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed