{"_id":"632de55f35a5f20700350f63","slug":"outbreak-of-malaria-and-corona-reduced-dengue-was-spreading-charkhidadri-news-hsr6427432173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया और कोरोना का प्रकोप हुआ कम, डेंगू पसार रहा पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया और कोरोना का प्रकोप हुआ कम, डेंगू पसार रहा पांव
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में मलेरिया और कोरोना का प्रकोप तो कम हो गया है जबकि डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों की अगर बात करें तो 17 लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का तर्क है कि डेंगू के मामले बढ़ने पर एंटी लारवा एक्टिविटी बढ़ा दी गई हैं और हाई रिस्क जोन में लगातार टीमें फॉगिंग कर रही हैं।
सितंबर की अगर बात करें तो कोरोना केस मे कमी आई है जबकि अगस्त में इसका ग्राफ ऊपर गया था। वहीं, मलेरिया की स्थिति देखें तो जिले में फिलहाल तीन ही केस हैं। इस समय डेंगू केस लगातार बढ़ रहे हैं और सितंबर के 23 दिनों में 38 लोग डेंगू का शिकार बन चुके हैं। फिलहाल करीब 23 डेंगू केस सक्रिय हैं जबकि अब सैंपलिंग भी विभाग की ओर से तेज की गई है। अब तक डेंगू जांच के लिए विभाग 293 सैंपल ले चुका है जिनमें से 40 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस साल अब तक सैंपल अधिक लिए गए हैं और यह भी डेंगू के मामले बढ़ने का कारण है।
वहीं जिला डेंगू नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि अब तक मलेरिया की 43292 स्लाइड तैयार की जा चुकी हैं जिनमें से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि मलेरिया का प्रकोप इस बार कम रहा है जबकि डेंगू का लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से डेंगू जांच के लिए सैंपल लेने की प्रक्रिया और तेज की जाएगी।
विज्ञापन
हर सातवां सैंपल आया पॉजिटिव
इस साल की अगर डेंगू की स्थिति देखें तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से 293 सैंपल लिए गए हैं और इनमें से 40 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस लिहाज से हर सातवां सैंपल अब तक पॉजिटिव आया है। डेंगू केस बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने 14 बेड का आइसोलेशन वार्ड भी तैयार कर दिया है।
जिले में अब तक मलेरिया के 3 और डेंगू के 40 केस मिल चुके हैं। डेंगू सैंपलों की संख्या और तेज की जाएगी जबकि पिछले करीब 10 दिन से मलेरिया का एक भी केस नहीं मिला है।
डॉ. गौरव भारद्वाज, डेंगू नोडल अधिकारी