फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Out of the 37 new medical officers received by the district, 29 took charge

Charkhi Dadri News: जिले को मिले 37 नए मेडिकल ऑफिसर में से 29 ने संभाला पदभार

Sat, 26 Apr 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 26 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Out of the 37 new medical officers received by the district, 29 took charge
चरखी दादरी नागरिक अस्पताल जहां 23 एमओ ने ज्वाइन कर लिया है। 
चरखी दादरी। जिले को मिले 37 नए मेडिकल ऑफिसर यानी एमओ में से 29 ने ज्वाइन कर लिया है। इसके तुरंत बाद इन मेडिकल ऑफिसर को स्टेशन आवंटित कर दिए गए हैं। 23 की ड्यूटी नागरिक अस्पताल में लगाई गई है जबकि दो की तैनाती शहर स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में की गई है। इसके अलावा चार मेडिकल ऑफिसर झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे। इस नियुक्ति से अब शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार आएगा।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी जिले में मेडिकल ऑफिसर व विशेषज्ञों की कमी लंबे समय से बनी है और इसका सीधे तौर पर असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। स्थानीय अधिकारी तैनाती के लिए कई बार मुख्यालय मांग भेज चुके हैं और अब जाकर उच्चाधिकारियों की ओर से इस पर संज्ञान लिया गया है। हाल ही में जिले को 37 नए मेडिकल ऑफिसर दिए गए हैं और इनमें से 29 ने पदभार संभाल लिया है। नए मेडिकल ऑफिसर में से ज्यादातर की तैनाती शहर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर की गई है और चार को ही ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, दादरी नागरिक अस्पताल को विभाग 100 से 200 बेड मे अपग्रेड कर चुका है और इसके अनुसार नागरिक अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के 55 पद सृजित हैं। नए 23 मेडिकल ऑफिसर की तैनाती के बाद यहां 45 एमओ हो गए हैं और फिलहाल 10 पद यहां खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में स्वीकृत हैं एमओ के 107 पद
दादरी जिले में नागरिक अस्पताल के अलावा एक मातृ-शिशु अस्पताल, तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन सभी 17 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मेडिकल ऑफिसर के 107 पद सृजित हैं और इनमें से फिलहाल 82 भरे हैं जबकि 25 पद खाली हैं।

नए मेडिकल ऑफिसर की यहां की गई है तैनाती
नागरिक अस्पताल को नए 31 एमओ मिले थे और इनमें से 23 ने ही ज्वाइन किया है। झोझूकलां सीएचसी को चार नए एमओ मिले थे और चारों ने ही पदभार संभाल लिया है। इसके अलावा मातृ-शिशु अस्पताल को भी दो एमओ मिले थे और उन्होंने भी पदभार संभाल लिया है।

इन विशेषज्ञों की तैनाती का अभी इंतजार
दादरी नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञों के करीब 10 पद खाली पड़े हैं। इनमें फिजिशियन, अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट, एमडी मेडिसिन, बाल रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ आदि प्रमुख हैं। ये पद खाली होने से मरीजों व तीमारदारों को दूसरे जिलों की भागदौड़ करनी पड़ रही है।



जिले को नए 37 मेडिकल ऑफिर मिले थे और इनमें से 29 अब तक ज्वाइन कर चुके हैं। नए एमओ को सेंटर आवंटित कर दिए गए हैं और अब जिले में एमओ की कमी काफी हद तक दूर हो गई है। जल्द ही और नए एमओ जिले को मिल सकते हैं।
-डॉ. राहुल अरोड़ा, प्रवक्ता, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed