फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Out of 4361 complaints received at CM Window, 3358 have been settled, 1003 are still pending

सीएम विंडो पर आईं 4361 शिकायतों में से 3358 का हुआ निपटान, 1003 अभी लंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Out of 4361 complaints received at CM Window, 3358 have been settled, 1003 are still pending
चरखी दादरी। नगराधीश नरेंद्र कुमार ने बुधवार को सीएम विंडो पर आई शिकायतों को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान सामने आया कि सीएम विंडो पर आईं 4361 शिकायतों में से 3358 का समाधान हुआ है जबकि 1003 शिकायतें अभी लंबित हैं। इनमें से 452 शिकायतें ऐसी हैं जो एक माह की समय अवधि पूरी कर चुकी हैं और ये ओवरड्यू हैं। इनके अलावा 528 शिकायतों पर कार्रवाई चल रही है। नगराधीश ने कहा कि सीएम विंडो पर आ रही शिकायतों का संबधित अधिकारी शीघ्र निपटारा करवाना सुनिश्चित करें। किसी भी विभाग में एक महीना से अधिक समय तक शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, पंचायतीराज, वन विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, नगर परिषद, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक आदि कार्यालय लंबित मामलों का जल्दी निपटारा करें। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर आई शिकायत पर चल रही कार्रवाई का हवाला देते हुए अधिकारी अपनी एक्शन टेकन रिपोर्ट अपलोड करवा दें। इससे यह शिकायत लंबित नहीं मानी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीएम विंडो की शुरूआत इसलिए की है ताकि लोगों की समस्याओं का घर बैठे समाधान हो सके और उनको इधर-उधर भटकना न पड़े। नगराधीश ने बताया कि दादरी जिला में अभी तक 4361 शिकायतें सीएम विंडो पर आ चुकी हैं। इनमें से 3358 का समाधान कर दिया गया है। जिला में 452 शिकायतें ऐसी हैं, जो कि एक महीना की समय सीमा पार कर चुकी हैं, इन्हें ओवरड्यू माना जाता है। विभिन्न विभागों में 528 शिकायतों पर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मिली 129 शिकायतें, 23 का निपटान
नगराधीश ने बताया कि सोशल मीडिया पर एसएमजीटी के तौर 129 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, इनमें से 23 का निपटारा किया जा चुका है। मीटिंग में नगराधीश ने अधिकारियों को ई-ऑफिस साफ्टवेयर में फाइलें भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में कम से कम दस फाईलें ई-ऑफिस में आनी चाहिए।
रोडवेज के सफाई कर्मी की शिकायत जांच की अपलोड
इस अवसर पर हरियाणा रोडवेज के यातायात प्रबंधक दीपक खत्री ने परिवहन विभाग की सीएम विंडो पर आई शिकायत व उनके जवाब से नगराधीश को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि लोहारू सब डिपो के एक पूर्व सफाई कर्मी की शिकायत पर जांच पूरी कर ली गई है और इसका जवाब सीएम विंडो पर अपलोड कर दिया गया है।

ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में पंचायती राज के एसडीओ श्यामलाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता, एलडीएम ऑफिस से राजवंती यादव, बिजली विभाग से जेई श्रीभगवान, नगर परिषद से मुकेश कुमार, खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी पवन सोलंकी, विकास राणा, खेल प्रशिक्षक विजेंद्र सिंह, मनिंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed