{"_id":"630a419fc400821cf6055bf4","slug":"out-of-377-applicants-included-in-the-first-cut-off-list-only-155-took-admission-in-rawaldhi-iti-charkhidadri-news-hsr64029830","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली कट ऑफ लिस्ट में शामिल 377 आवेदकों में से 155 ने ही लिया रावलधी आईटीआई में दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली कट ऑफ लिस्ट में शामिल 377 आवेदकों में से 155 ने ही लिया रावलधी आईटीआई में दाखिला
विज्ञापन
चरखी दादरी। आईटीआई में पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिला लेने का शनिवार अंतिम दिन रहा। पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर रावलधी स्थित राजकीय ब्वॉयज संस्थान में सिर्फ 42 प्रतिशत आवेदकों ने ही दाखिला लिया है। पहली मेरिट लिस्ट में 377 आवेदकों के नाम जारी किए गए थे जिनमें से 155 ने ही दस्तावेजों की जांच के बाद फीस जमा करवाई है।
संस्थान के प्राचार्य अजय खोखर ने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर संस्थान की 16 ट्रेड में दाखिले होने हैं। इसके लिए गत 24 अगस्त को पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई थी जिसमें 377 आवेदकों का नाम जारी हुआ था। 26 अगस्त तक सूची में शामिल आवेदकों के दस्तावेजों की जांच की गई और 27 अगस्त फीस जमा कराने की अंतिम रही।
प्राचार्य ने बताया कि जिन आवेदकों ने पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी दाखिला नहीं लिया है, उन्हें दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए शुल्क फीस जमा करवानी होगी। छात्र के लिए यह शुल्क पांच सौ रुपये और छात्रा के लिए 250 रुपये है। इसके बगैर आवेदकों को दूसरी लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
दो सितंबर को लगेगी दूसरी लिस्ट
आईटीआई में दाखिला लेने के लिए दूसरी लिस्ट दो सितंबर को जारी की जाएगी। इससे पहले 29 अगस्त को खाली सीटों के बारे में पोर्टल पर दर्शाया जाएगा। इसके बाद 31 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। दो सितंबर को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और इसके बाद तीन अगस्त तक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जांच के बाद आवेदक पांच अगस्त तक अपनी फीस को जमा करवा सकते हैं।
पहली लिस्ट के आधार पर दाखिला लेने की अंतिम तारीख 27 अगस्त थी। पहली लिस्ट के बचे हुए आवेदक दूसरी लिस्ट में शामिल होने के लिए शुल्क फीस जमा करवाएं अन्यथा उन्हें दूसरी लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा।
अजय खोखर, प्राचार्य, रावलधी ब्वॉयज आईटीआई
जानिये...किस ट्रेड में कितनों ने लिया दाखिला
ट्रेड का नाम- दाखिले हुए
1. कारपेंटर - 11
2. मैकेनिक मोटर व्हीकल- 18
3. कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट - 16
4. मैकेनिक डीजल- 10
5. कोस्मेटोलॉजी- 15
6. पेंटर जनरल- 2
7. ड्राफ्टमैन सिविल- 6
8. पलंबर- 10
9. ड्रेस मेकिंग- 4
10. रेफ्रिजनरेशन एंड एसी टेक्निशियन- 6
11. इलेक्ट्रिशयन- 14
12. स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटिरयल असिस्टेंट अंग्रेजी- 9
13. इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक- 8
14. टर्नर- 13
15. फिटर- 12
16. वेल्डर- 7