{"_id":"668ada7ae784330470071299","slug":"our-three-strong-wrestlers-dominated-and-won-three-gold-medals-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-120092-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: म्हारी तीन धाकड़ पहलवान छाईं, तीन स्वर्ण पदक जीत लाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: म्हारी तीन धाकड़ पहलवान छाईं, तीन स्वर्ण पदक जीत लाईं
Sun, 07 Jul 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
जीत के बाद पहलवान नेहा का हाथ उठाकर विजेता घोषित करते हुए रेफरी। स्रोत :कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/ झोझूकलां। जिले की तीन महिला पहलवानों ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। बलाली की विनेश फौगाट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व नेहा सांगवान और झोझूकलां निवासी रजनीता ने राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा में प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया है। खास बात ये है कि स्वर्ण पदक विजेता तीनों बेटियां झोझूकलां क्षेत्र से हैं।
नेहा सांगवान और रजनीता जांगड़ा ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। नेहा का भारंदाज दांव प्रतिद्वंद्वी पहलवान पर सटीक बैठा और इसकी बदौलत वह निर्णायक मुकाबले अपने नाम कर स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहीं। इस स्पर्धा में रजनीता ने दोहरी टंगी दाव का बखूबी इस्तेमाल किया और इस दांव की बदौलत वह मुकाबला जीतने में कामयाब रहीं। नेहा ने भी प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। इस प्रकार इन तीनों बेटियों ने स्वर्णिम सफलता हासिल कर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।
अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान विनेश फौगाट ने दो दिन पहले स्पेन में हुई प्री-ओलंपिक ग्रांप्री स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 50 किलोग्राम भारवर्ग में चुनौती पेश की। विनेश ने फाइनल मुकाबले में मारिया तियूमेरेकोवा को 10-5 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
नेहा ने 57 किलो भारवर्ग पेश की चुनौती
अंतरराष्ट्रीय पहलवान नेहा सांगवान अंडर 17 आयु वर्ग के 57 किलो भारवर्ग में अपनी चुनौती पेश की। इसमें पहली कुश्ती तेलंगाना की पहलवान के साथ हुई। दूसरी बाउट झारखंड, तीसरी हिमाचल और फाइनल बाउट महाराष्ट्र की पहलवान के साथ हुई। नेहा ने अपने भारंदाज दांव से चारों पहलवानों को चित्त कर स्वर्ण पदक जीता।
रजनीता ने दोहरी टंगी दांव से बंटोरे 13 अंक
रजनीता जांगड़ा ने 61 किलो भारवर्ग में अपनी विपक्षी पहलवान को चुनौती दी। रजनीता ने पहला मैच कर्नाटक की पहलवान के साथ लड़ा। इसमें वह दस अंकों से विजेता बनी। क्वार्टर फाइनल मैच यूपी की पहलवान से हुआ, जिसमें रजनीता ने 7-0 के अंतर से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल दिल्ली के साथ खेला गया। इसमें रजनीता 9-1 से विजयी रही। फाइनल मैच रजनीता ने पंजाब की पहलवान के साथ लड़ा। इसमें रजनीता ने दोहरी टंगी दांव से 13 अंक बंटोरे, जबकि प्रतिद्वंद्वी पहलवान 3 अंक ही बंटाेर पाईं।
अब विश्व कुश्ती चैंपियनशिप और ओलंपिक है मिशन
विनेश फौगाट अब पेरिस ओलंपिक को लेकर तैयारियों में जुट गई हैं, जबकि नेहा और रजनीता विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी और इन दोनों पहलवानों ने भी अभ्यास शुरू कर दिया है। नेहा ने अब तक 11 राष्ट्रीय व तीन अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। रजनीता ने पांच राष्ट्रीय व तीन अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल किए हैं।
ग्रामीणों ने दी बधाई, बोले- उज्ज्वल है बेटियों का भविष्य
जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष चांद पहलवान, वरिष्ठ कोच रमेश, कोच सज्जन मंदौला, पूर्व सरपंच अमित सांगवान, द्रोणाचार्य अवाॅर्डी कोच महाबीर बलाली, कोच राज सिंह चरखी, कोच राजेंद्र सिंह आदि ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने विनेश से ओलंपिक में और नेहा व रजनीता से विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में देश का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई है। उनका कहना है कि विनेश के बाद अब नेहा व रजनीता का भी भविष्य उज्ज्वल है।