{"_id":"677d617cf3436e6b80009f5a","slug":"our-constitution-our-self-respect-program-on-25th-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-129466-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम 25 को
Tue, 07 Jan 2025 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 07 Jan 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। देश के संविधान के संस्थापकों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आगामी 25 जनवरी को जिलास्तर पर हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गत 26 नवंबर को संविधान दिवस पर शुरू हुआ यह अभियान पूरा साल चलेगा।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि संविधान के उद्देश्य को लेकर आमजन को जागरूक करने के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 2024 से शुरू हुआ यह अभियान जो इस वर्ष भी संविधान दिवस तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी तक सभी शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों की विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित करवाई जाएंगी। साथ ही संविधान डॉक्यूमेंट्री भी विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थाओं ने दिखाने के निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि इसके अतिरिक्त ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संविधान के अंगीकृत करने की 75वीं वर्षगांठ के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल मूल्यों को दोहराना और नागरिकों को लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। इसी शृंखला में 14 अप्रैल 2025 से 28 अप्रैल 2025 तक 15 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर के योगदान का प्रचार करने के लिए संविधान स्वाभिमान यात्राएं आयोजित होंगी।