फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ordered iPhone in parcel, found soap and broken phone

Charkhi Dadri News: पार्सल में मंगवाया आईफोन, मिला साबुन और टूटे फोन

Tue, 02 Jan 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 02 Jan 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ordered iPhone in parcel, found soap and broken phone
फोटो: 29 आईफोन के पैकेट में ड़ाली गई साबुन। संवाद
चरखी दादरी। ऑनलाइन खरीदारी के नाम गांधीनगर निवासी एक सीए से धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। सीए विशाल को तीन आई-फोन के डिब्बे तो मिले, लेकिन एक में विम बार साबुन तो दो डिब्बों में टूटे मोबाइल फोन मिले।
विज्ञापन


गांधीनगर निवासी सीए विशाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उन्होंने 11 अक्तूबर को फ्लिपकार्ट पर ऑर्डर किया था। इसमें खुद के लिए एक और पत्नी के लिए दो आईफोन मंगाए गए थे। इसके लिए प्रति आईफोन उसने 52,615 रुपये का अग्रिम भुगतान किया था। उनके घर 19 अक्तूबर को दो और 20 अक्तूबर को एक पार्सल भेजा गया। तीनों पार्सल उनकी माता ने प्राप्त किए।
विज्ञापन

जब उन्होंने पार्सल में आए बॉक्स को खोलकर देखा तो एक में विम बार साबुन का टुकड़ा जबकि दो में टूटे एंड्रायड फोन मिले। विशाल ने कंपनी पर अमानत में खयानत का आरोप लगा शहर थाना पुलिस को तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- डिब्बों पर अंकित सीरियल नंबर के फोन हैं एक्टिवेट
विशाल ने बताया कि आईफोन के डिब्बों पर जो सीरियल नंबर अंकित हैं, उन नंबरों के तीनों आईफोन एक्टिव हैं। शिकायतकर्ता ने उनकी ओर से खरीदे गए आईफोन का उपयोग दूसरे व्यक्ति के करने की आशंका जताई है। विशाल ने पुलिस से आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed