फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Order to issue notice to the operator of ultrasound center

Charkhi Dadri News: अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक को नोटिस जारी करने का आदेश

Wed, 08 Jan 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 08 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Order to issue notice to the operator of ultrasound center
 निरीक्षण ने दौरान बातचीत करते केंद्र और राज्य संयुक्त पीएनडीटी टीम के सदस्य।
चरखी दादरी। केंद्र और राज्य की संयुक्त पीएनडीटी टीम ने बुधवार को शहर के एक निजी अस्पताल और अल्ट्रासाउंड केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण करने पहुंची टीम में जिला स्वास्थ्य विभाग के तीन अधिकारी भी शामिल रहे। केंद्र और राज्य की टीम ने रिकॉर्ड में शाब्दिक गलती मिलने पर जिला स्वास्थ्य विभाग को अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश के सात सदस्यीय पीएनडीटी टीम बुधवार सुबह करीब 10 बजे दादरी पहुंची। यहां से डॉ. अंकुर नागर, डॉ. कुलवंत और डॉ. राहुल को साथ लेकर टीम बस स्टैंड क्षेत्र स्थित ओउम अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंची। यहां टीम ने विभिन्न पहलुओं पर निरीक्षण किया। टीम ने इस दौरान मरीजों का डाटा खंगाला जबकि केंद्र में की गईं व्यवस्थाएं भी परखीं। टीम यहां करीब ढाई बजे तक डेरा डाले रही।
विज्ञापन

टीम में शामिल एक अधिकारी के मुताबिक वहां के रिकॉर्ड की जांच करने पर क्लेरिकल गलतियां पाई गईं। इन पर संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों ने केंद्र को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। इसके जरिये अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक से उनका पक्ष जाना जाएगा। हालांकि यहां अन्य कोई खामी टीम को नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अल्टिमा अस्पताल में भी पहुंची टीम
संयुक्त टीम ने अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाद शहर स्थित अल्टिमा अस्पताल का भी निरीक्षण किया। यहां टीम ने अस्पताल प्रबंधक समिति को मरीजों को पीएनडीटी एक्ट के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। टीम सदस्यों ने कहा कि ऐसे सामूहिक प्रयास से ही कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई खत्म की जा सकती है। जांच पूरी कर टीम करीब पांच बजे बजे लौट गई।
- मीडियाकर्मियों से बचते नजर आए अधिकारी
अल्ट्रासाउंड केंद्र का निरीक्षण करने के बाद बाहर आई संयुक्त टीम के अधिकारियों से जब मीडियाकर्मी ने निरीक्षण के बारे में सवाल पूछने चाहे तो उन्होंने जवाब देने से इंकार कर दिया। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि वह उच्चाधिकारियों को निरीक्षण रिपोर्ट जल्द सौंप देंगे।


केंद्र और राज्य की संयुक्त पीएनडीटी टीम ने बुधवार को ओउम अल्ट्रासाउंड और अल्टिमा अस्पताल का निरीक्षण किया। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक कार्रवाई चली। क्लेरिकल गलतियां मिलने पर ओउम अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा। दोनों जगह अन्य व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। - डॉ. अंकुर नागर, डिप्टी सीएमओ एवं जिला नोडल अधिकारी पीएनडीटी, चरखी दादरी।द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed