फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Opposition to increase in vegetable market fees

सब्जी मंडी मार्केट फीस बढ़ोतरी के विरोध में उतरे व्यापारी

Mon, 31 Aug 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Opposition to increase in vegetable market fees
नई सब्जी मंडी में आढ़तियों और सब्जी विक्रेताओं ने बढ़ी हुई मार्केट फीस वापस न लेने पर राज्य स्तरीय आंदोलन की चेतावनी दी। आढ़तियों व सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सब्जी मंडियों पर मार्केट फीस बढ़ाकर दो प्रतिशत कर दी है, जबकि कोरोना काल में सब्जी विक्रेता पहली से ही नुकसान उठा रहे हैं। इस पहले नई सब्जी मंडी में आढ़तियों और सब्जी विक्रेताओं ने हरियाणा मंडी कोर कमेटी के सदस्य नितिन जांघू की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में सरकार के फैसले की निंदा की गई। नितिन जांघू ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश के सब्जी-फल आढ़तियों ने आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं। सरकार को उनके इस सराहनीय कार्य को देखते हुए कोरोना योद्धाओं का सम्मान देना चाहिए, लेकिन सरकार ने तीन अध्यादेश जारी करके व्यापारियों के व्यापार को नष्ट करने का काम किया है। जांघू ने कहा कि अगर समय रहते सरकार ने इन फैसलों को वापस नहीं लिया तो व्यापारी वर्ग प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने पर मजबूर होगा। बैठक में मंडी प्रधान नंदलाल ठुकराल, राजकुमार सैनी, सत्यव्रत शर्मा, रामफल सैनी, अनिल कुकरेजा, मोहनलाल, मंजीत चरखी, जयप्रकाश सैनी, कालू कुकरेजा, सतीश वधवा, शंकरलाल, सुनील गर्ग, सोनू गोयल, भवन सैनी, गोपाल सैनी, शशी, नरेश कुकरेजा, सुनील कुमार, अजय पूनिया, कृष्ण स्वामी, पप्पू फतेहगढ़, कृष्ण गाबा, पुनीत सनवाल, रतिभान शर्मा, वेदू, अंकित गोयल, दीपक जैन, बल्लेराम , कपिल, रोहित कुकरेजा, रोहित गाबा, मनोज, योगेश लांबा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed