{"_id":"661c5c38660d3ca851076474","slug":"opposition-to-imposition-of-gst-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-116316-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जीएसटी लगाने के खिलाफ बाढड़ा मंडी के आढ़तियों का मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जीएसटी लगाने के खिलाफ बाढड़ा मंडी के आढ़तियों का मोर्चा
Mon, 15 Apr 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
मांगपत्र दिखाते बाढड़ा मंडी के प्रधान हनुमान शर्मा और अन्य आढ़ती।
बाढड़ा। आढ़ती एसोसिएशन की आपात बैठक रविवार को कस्बे की अनाज मंडी में हुई। इसमें सरकार की ओर से फसल खरीद पर जीएसटी लगाने पर कड़ा रोष जताया गया। उन्होंने उच्चाधिकारियों को मांगपत्र भेजकर यह फैसला वापस लेने की मांग की।
कस्बे की अनाज मंडी में अध्यक्ष हनुमान शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित उपमंडल स्तरीय बैठक में सरकार पर फसल खरीद के नाम पर नई शर्तें थोपने का आरोप लगाया गया। आढ़तियों ने मंडियों में बरती जा रही मनमानी पर कड़ा रोष जताया गया।
आढ़तियों ने कहा कि प्रदेश सरकार मंडियों को बंद करने की योजना पर काम कर रही है। फसल खरीद पर जीएसटी भरने का आदेश देकर आढ़तियों को परेशान किया जा रहा है। अगर यह फैसला थोपा गया तो खरीद कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे। हनुमान शर्मा ने बताया कि सर्वसम्मति से आढ़तियों ने सरकार के इस फैसले को नकारा है और इस वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
बैठक में आढ़तियों ने बारदाने की कमी को लेकर भी चिंता जताई और प्रशासन से बारदाना उपलब्ध करवाकर उठान में तेजी लाने की मांग की। बैठक के बाद आढ़तियों ने डीएम, हैफेड, मार्केट कमेटी सचिव व अन्य अधिकारियों को मांगपत्र भेजा।
- बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में आढ़ती कृष्ण कुमार, मनजीत नांधा, नवीन कुमार, शेर सिंह, कर्ण सिंह, महेंद्र, राम सिंह, सोमबीर, जगदीश, सुशीला देवी व योगेश सेठ आदि मौजूद रहे।