{"_id":"632b4042cce24a2aec283f65","slug":"opportunity-my-crop-mera-detail-portal-will-open-for-three-days-from-today-charkhidadri-news-hsr642549786","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौका: आज से तीन दिन के लिए खुलेगा मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौका: आज से तीन दिन के लिए खुलेगा मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण नहीं करवा पाने वाले किसानों को एक ओर मौका दिया है। किसानों की सुविधा के लिए 22 से लेकर 24 सितंबर तक पोर्टल को दोबारा खोला जाएगा। इस समय अवधि में बचे हुए किसान अपनी फसलों का पंजीकरण करवा सकते हैं। सरकारी योजनाओं व फसल बीमा का लाभ लेने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।
उपायुक्त प्रीति ने कहा है कि सरकार किसानों को सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार की कोशिश है कि किसानों को खेती में लागत कम आए और उनकी फसलों के उचित दाम मिल सकें। इसी कड़ी में सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल शुरू किया हुआ है।
इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसलों का पंजीकरण करवा सकते हैं और पंजीकरण के बाद ही किसानों को सरकारी योजनाओं व फसल बीमा योजना का लाभ मिलता है। इस बार फसल पंजीकरण की सीमा समाप्त होने के बाद भी कुछ किसान पंजीकरण से रह गए थे, जिसको देखते हुए सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए पोर्टल को दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने जिला के किसानों से अपील की है कि पंजीकरण से बच गए सभी किसान 22 से 24 सितंबर के बीच मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण जरूर करा लें।
विज्ञापन
विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनिवार्य है पोर्टल पर पंजीकरण
कृषि एंव किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. बलवंत सहारण ने बताया कि किसान कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। फसल बिक्री के समय सरकार द्वारा केवल पोर्टल पर पंजीकृत किसान से ही खरीद की जाएगी, ऐसे में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने व फसलों को सरकार द्वारा निर्धारित दाम पर बेचने के लिए जरूरी है कि जिला के किसान पोर्टल पर अपनी बोई गई खरीफ फसल का ब्योरा दर्ज करा कर पंजीकरण अवश्य करवाएं।
समस्या आने पर इस नंबर पर करें संपर्क
पंजीकरण करवाने के लिए संबंधित किसान के पास परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है। किसान जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं। फसलों का पंजीकरण फसल डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट आईएन पोर्टल पर किया जा सकता है। पंजीकरण पोर्टल पर किसान स्वयं या कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी कर सकते हैं।