{"_id":"684f1e6f7236a3d8bf070101","slug":"operation-clean-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-138877-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नशा तस्करों के ठिकानों पर दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नशा तस्करों के ठिकानों पर दी दबिश
Mon, 16 Jun 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
नशा तस्कर का घर खंगालती पुलिस टीम। स्रोत: विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बौंदकलां। दादरी को नशामुक्त बनाने के लिए जिला पुलिस का ऑपरेशन क्लीन रविवार को भी जारी रहा। आठवें दिन पुलिस ने शहर और दो गांवों में मादक पदार्थ तस्करों के ठिकाने खंगाले। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से संवाद करते हुए जिले को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ टीम ने गांव बौंदकला में नशीले पदार्थ तस्करों के ठिकानों को खंगाला। वहीं, थाना सदर पुलिस टीम ने गांव समसपुर में संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर रेड की।
उधर, थाना शहर दादरी की टीम ने वार्ड-7 व घिकाड़ा रोड़ पर नशा बेचने वालों के ठिकाने पर दबिश देकर तलाशी ली। वहीं, पुलिस की कार्रवाई के चलते अपराधी व मादक पदार्थ तस्कर ठिकानों से गायब नजर आए।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि जिले को नशामुक्त करना पुलिस की प्राथमिकता है। इसलिए नशा तस्करों के ठिकानों पर बार-बार दबिश दी जा रही है। पुलिस का यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारा जिला पूर्ण रूप से नशामुक्त नहीं हो जाता। संदिग्ध लोगों पर पुलिस लगातार पैनी नजर रख रही है।