{"_id":"672d067c18b82c1c800c4d7d","slug":"opd-increased-upto-20-percent-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-125857-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बदलते मौसम में 20 फीसदी बढ़ी स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बदलते मौसम में 20 फीसदी बढ़ी स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी
Thu, 07 Nov 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
वीरवार को दादरी सिविल अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे मरीजों की भीड़। संवाद
शहर के दोनों अस्पतालों में प्रतिदिन पहुंच रहे 1600 से ज्यादा मरीज, सर्वाधिक खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित
विशेषज्ञों की राय : ठंड की शुरुआत में बुजुर्गाें और बच्चों का रखें ख्याल
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। ठंड के आगाज से मौसम में बदलाव आया है। इसे हलके में लेना लोगों को स्वास्थ्य के मामले में भारी पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से जिले के 17 स्वास्थ्य केंद्रों की दैनिक ओपीडी 20 प्रतिशत तक बढ़ी हुई है। मौसम की मार के चलते लोग खांसी, जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, चिकित्सक लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
सिविल अस्पताल की सामान्य दिनों में ओपीडी करीब 1200 तक सीमित रहती थी। फिलहाल, ओपीडी संख्या 1350 के पार चल रही है। इसी प्रकार, शहर के मातृ-शिशु अस्पताल की दैनिक ओपीडी 200 तक रहती थी, जो पिछले पांच दिनों से 250 पार चल रही है। शहर के दोनों अस्पतालों में प्रतिदिन 400 से अधिक मरीज बुखार, खांसी और जुकाम संबंधी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।
सिविल अस्पताल के अलावा मातृ-शिशु अस्पताल, तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत चालीस उप स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी भी बढ़ी है। इस मौसम में चिकित्सकों ने लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की है। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में खांसी, जुकाम, बुखार आदि की शिकायत होने पर नजरअंदाज न करें, बल्कि, सीधे स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
-सीएचसी और पीएचसी की ये है ओपीडी स्थिति
जिले में तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। एक सीएचसी की दैनिक ओपीडी 80 तक सीमित रहती है। यह अब 100 पार चल रही है। इसी प्रकार, एक पीएचसी की दैनिक ओपीडी 30 से 23 रहती है। यह 40 पार पहुंची हुई है।
- इस मौसम में इन बातों का रखें ख्याल
- रात को सोते समय पूरे कपड़े पहनकर ही सोएं।
- जुकाम, खांसी व बुखार होने पर चिकित्सक से राय लें।
- बुजुर्गों और बच्चों का इस मौसम में विशेष ध्यान रखें।
- स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
वर्सन:
ठंड का आगाज हो गया है। मौसम का मिजाज बदल रहा है। ओपीडी में थोड़ी बढ़ोतरी होने का यही मुख्य कारण है। लोग मौसमी बीमारियों जैसी खांसी, जुकाम, खराश और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। लोगों से अपील है कि स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सक के पास पहुंचकर परामर्श लें।
-डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ, चरखी दादरी
फोटो 11