फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   only call woman 3 times in thana 4th time police go to house

Charkhi Dadri News: तीन बार से ज्यादा थाने में न बुलाई जाए महिला, चौथी बार पुलिस जाए घर

Thu, 11 Jul 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 11 Jul 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
only call woman 3 times in thana 4th time police go to house
महिला थाने के निरीक्षण के दौरान डीएसपी नरेंद्र से बातचीत करतीं हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष
हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने बुधवार को दादरी महिला थाने का किया निरीक्षण
विज्ञापन

व्यवस्था से संतुष्ट पर मीडिया को कवरेज करने से रोकने पर हुईं नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। तीन बार से ज्यादा किसी महिला को थाने नहीं बुलाया जा सकता है। अगर महिला तीन बार थाने आ जाती है और उसके बाद भी बातचीत की जरूरत पड़े तो पुलिस उसके घर पहुंचेगी। ये निर्देश बुधवार को दादरी महिला थाने का निरीक्षण करने पहुंचीं हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने दिए। यह भी कहा कि अगर कोई महिला लिखना नहीं जानती है तो एसएचओ उसकी शिकायत लिखेंगे।
बुधवार दोपहर 1:15 बजे हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल महिला थाने पहुंचीं। उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण कर केसों से संंबंधित फाइलों की जानकारी ली। मीडियाकर्मी जब महिला थाने कवरेज करने पहुंचे तो गेट पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने एसएचओ का निर्देश बताकर उन्हें रोक दिया। यह मामला उपाध्यक्ष के संज्ञान में आया तो उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति पहली बार देखी है। उन्होंने इस संबंध में डीसी मनदीप कौर से भी बातचीत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का मकसद महिलाओं में जागरूकता लाना है। मीडिया यह काम बखूबी करता है। ऐसे में कवरेज करने से रोकना सही नहीं है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंचीं शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनीं। थाना प्रबंधक को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने और निरीक्षण के दौरान मिलीं कमियों को दुरुस्त करने के लिए निर्देश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का उत्पीड़न करने वालों को न बख्शें
सोनिया अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। महिला आयोग की ओर से कड़ी निगरानी की जा रही है। कहा कि हरियाणा महिला आयोग के प्रयासों से आज प्रदेश में महिलाएं किसी भी अत्याचार का मुकाबला करने के लिए पूर्णत: सक्षम हैं।
एसएचओ व थाने की कार्यप्रणाली को सराहा
निरीक्षण पूरा करने के बाद सोनिया अग्रवाल मीडिया से मुखातिब हुईं। उन्होंने बताया कि थाने और यहां तैनात एसएचओ की कार्यप्रणाली सराहनीय है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिलाओं के विरुद्ध अपराधों संबंधी केसों का रिकॉर्ड देखा तो सब दुरुस्त मिला।
महिला को ससुराल में रहने का अधिकार दिलाने के निर्देश
मीडिया से बातचीत करते हुए सोनिया अग्रवाल ने बताया कि उनके संज्ञान में एक ऐसा मामला आया, जिसमें महिला गर्भवती है। उसका एक बच्चा पहले से है। वह ससुराल में रहकर रहना चाहती है जबकि दूसरा पक्ष उसे ऐसा नहीं करने दे रहा। उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त महिला की ससुराल में रहने की व्यवस्था अधिकारी करवाएं।


फोटो 06
महिला थाने के निरीक्षण के दौरान डीएसपी नरेंद्र से बातचीत करतीं हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल।
फोटो 07
महिला आयोग उपाध्यक्ष थाने का अंदर निरीक्षण कर रही थीं और उसी दौरान गोवंश मेन गेट से मुख्य गेट की तरफ आ गया। उसे पुलिसकर्मी ने वहां से बाहर निकाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed