फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Online verification of 127 applications done in Janta College

जनता कॉलेज में हुई 127 आवेदनों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Online verification of 127 applications done in Janta College
चरखी दादरी। कॉलेजों में यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए जनता कॉलेज में आवेदनों की संख्या 1809 पहुंच गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि दो सितंबर है। पहली मेरिट लिस्ट आठ सितंबर को जारी की जाएगी। कॉलेज में शनिवार शाम तक 127 उम्मीदवारों के आवेदनों की जांच की गई। इस बार 12वीं कक्षा में शत-प्रतिशत विद्यार्थी पास होने की वजह से आवेदनों की संख्या बढ़ रही है। इस बार मेरिट लिस्ट का स्कोर भी ज्यादा रहने की संभावना है। शनिवार को 127 आवेदनों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन की गई।
विज्ञापन

जनता कॉलेज एडमिशन को-ऑडिनेटर डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि दो सितंबर है। अब आठ सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट लिस्ट 15 सितंबर को जारी की जाएगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार 18 सितंबर तक फीस जमा करवा सकेंगे। वहीं, शनिवार तक जनता कॉलेज में 1809 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। बीए प्रथम वर्ष में 1293 आवेदन आए हैं। इसी प्रकार बीएससी नॉन मेडिकल संकाय में 317, बीएससी मेडिकल संकाय में 82 और बीकॉम प्रथम वर्ष में 117 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed