{"_id":"67d189bb33fb95e08e0d4d19","slug":"online-registration-for-agniveer-recruitment-youth-from-four-districts-of-haryana-can-apply-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर बनने का मौका: सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 250 रुपये फीस, यहां मिलेगी A-Z जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर बनने का मौका: सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 250 रुपये फीस, यहां मिलेगी A-Z जानकारी
Wed, 12 Mar 2025 06:49 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 12 Mar 2025 06:49 PM IST
सार
भारतीय सेना में आज से अग्निवीर भर्ती शुरू हो गई है। सेना मुख्यालय द्वारा अग्निवीर भर्ती को लेकर आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Agniveer Recruitment 2024
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
हरियाणा के युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका है। अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार 12 मार्च से शुरू हो गई है। आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल तक चलेगी। अग्निवीर अभ्यर्थी अपनी पात्रता के आधार पर किसी भी दो श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दो श्रेणियों के फॉर्म अलग-अलग भरने होंगे। ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को प्रति आवेदक परीक्षा शुल्क 250 रुपये का भुगतान करना होगा। भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी जबकि दूसरे चरण में भर्ती रैली आयोजित होगी।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी से रैली के संयोजक कर्नल के. संदीप ने बताया कि भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार को वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। भिवानी, चरखी दादरी, महेन्द्रगढ़ व रेवाड़ी जिले के युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले का जन्म 1 अक्तूबर 2004 से 1 अप्रैल 2008 के बीच हुआ है, उन्होंने दसवीं या बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण की है और वे उम्मीदवार जो 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। बशर्ते वे अन्य सभी शर्तों और योग्यताओं को पूरा करते हों।
विज्ञापन
मोबाइल नंबर दर्ज करवाना जरूरी
कर्नल के. संदीप ने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेडसमैन दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेडसमैन आठवीं पास के पद सभी आर्मफोर्स के लिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है, वे इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी उम्मीदवार अपना निजी मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करवानी होगी। उम्मीदवार जितनी बार भी अपना ऑनलाइन फार्म खोले, उसे बंद करने से पहले वे सबमिट बटन को अवश्य दबाएं।
विज्ञापन
संस्था या कोचिंग सेंटर से जुड़ने की आवश्यकता नहीं
कर्नल के संदीप ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें। उन्होंने कहा कि अग्निवीर आर्मी रैली की प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है। उम्मीदवार को इसके लिए किसी संस्था या कोचिंग सेंटर से जुड़ने की आवश्यकता नहीं है। सेना भर्ती से पहले किसी भी प्रकार का कोई ट्रायल भी नहीं करवाती है। अभ्यार्थी किसी भी भर्ती संबंधी अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें। यदि किसी को फार्म भरने में समस्या आती है तो वे आर्मी की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं। चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के पांच स्थान भरने होंगे। आवेदन प्रक्रिया का तरीका और ऑनलाइन परीक्षा का तरीका समझने के लिए जेआईए वेबसाइट पर वीडियो अवश्य देखें।
आईटीआई व कौशल योग्य उम्मीदवारों के लिए बोनस अंक
- 10वीं प्लस दो साल का आईटीआई कोर्स- 20 अंक
- 10वीं प्लस 02/03 साल का डिप्लोमा-30 अंक
- 12वीं प्लस एक साल का आईटीआई कोर्स -30 अंक
- 12वीं प्लस दो साल का आईटीआई कोर्स-40 अंक
- 12वीं प्लस डिप्लोमा धारक-50 अंक
- एनसीसी ए और बी के लिए 5 और 10 अंक
- एनसीसी सी सर्टिफिकेट के लिए जीडी श्रेणी में 20 और बाकी श्रेणी 15 अंक
- गणतंत्र दिवस भागीदारी के अतिरिक्त 5 अंक