फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   online application for pm higher education protsahan plan

Charkhi Dadri News: प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत करें ऑनलाइन आवेदन

Fri, 18 Jul 2025 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 18 Jul 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
online application for pm higher education protsahan plan
- आवेदन प्रक्रिया अभी जारी, 31 अक्तूबर तक खुला रहेगा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना (सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट) के तहत वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदनपत्र भरने की प्रक्रिया जारी है। अंतिम तिथि मंत्रालय की ओर से 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से इस योजना के अंतर्गत फ्रेश छात्रवृत्ति के लिए पात्र छात्र-छात्राओं की मेरिट कट ऑफ लिस्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.आईएन पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त नवीनीकरण (रिन्युअल) के लिए पात्र छात्र-छात्राएं शिक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल स्कॉलरशिप.जीओवी.आईएन पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि इसके अतिरिक्त महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों व संस्थानों (लेवल-1) को फ्रेश व नवीनीकरण (रिन्युअल) के ऑनलाइन छात्रवृति के लिए प्राप्त आवेदनों का 15 नवंबर 2025 तक सत्यापन करना है। राज्य नोडल अधिकारी (लेवल-2) की ओर से 30 नवंबर तक सत्यापन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed