फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   One member from each house and ten tractors from each village reached Delhi on 26th: Yogendra Yadav

हर घर से एक सदस्य और प्रत्येक गांव से दस ट्रैक्टर लेकर 26 को पहुंचे दिल्ली : योगेंद्र यादव

Fri, 08 Jan 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
One member from each house and ten tractors from each village reached Delhi on 26th: Yogendra Yadav
कितलाना टोल प्लाजा पर धरना दे रहे किसानों को संबोधित करते स्वराज इंडिया पार्टी के संयोजक योगेंद - फोटो : CharkhiDadri
केएमपी पर वीरवार को हजारों की संख्या में ट्रैक्टर मार्च में शामिल किसानों ने सरकार को महज ट्रेलर दिखाया है। पूरी फिल्म 26 जनवरी को किसान परेड में दिखाई देगी। यह बात स्वराज इंडिया के संयोजक योगेंद्र यादव ने कितलाना टोल पर किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि तीनों काले कानूनों के खिलाफ देश का किसान अब लामबंद हो गया है और अब इन्हें रद्द करवाए बिना लौटने वाला नहीं हैं।
विज्ञापन

योगेंद्र यादव ने आह्वान किया कि 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली किसान परेड में हर गांव से कम से कम 10 ट्रैक्टर और हर घर से एक सदस्य समेत प्रत्येक ट्रैक्टर में 11 महिलाएं पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का नेता खुद किसान हैं। योगेेंद्र यादव ने कहा कि इन कानूनों के लागू होने से प्राइवेट मंडी सरकारी मंडी को निगल लेंगी। इसके साथ ही एमएसपी खत्म हो जाएगा। कांट्रेक्ट खेती में किसान अपनी जमीन पर दास बनकर रह जाएगा। असीमित भंडारण से कालाबाजारी बढ़ेगी। किसानों से बड़े घराने सस्ते में अनाज और सब्जी लेंगे पर जब उन्हें जरूरत पड़ेगी कई गुना दाम चुकाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बिजली का नया कानून लागू हुआ तो कोई भी राज्य सस्ती बिजली नहीं दे पाएगा। उन्होंने कहा कि पराली जलाने पर किसान पर एक करोड़ का जुर्माना और पांच साल की कैद हिटलरशाही का जीता जागता उदाहरण है।
विज्ञापन

अर्जुन अवॉर्डी राजकुमार सांगवान ने भी दिया समर्थन
कांग्रेस नेत्री मनीषा सांगवान और अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर राजकुमार सांगवान भी शुक्रवार को धरने का समर्थन करने पहुंचे। मनीषा सांगवान ने कहा कि सरकार समझ ले कि ये आंदोलन सभी वर्गों के सहयोग से अब जनांदोलन बन गया है। उन्होंने कहा कि सरकार अहंकार से भरी है। यही वजह है कि कंपकंपा देने वाली ठंड में दिल्ली बॉर्डर पर लाखों किसान धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी अगुवाई में दिया गया धरना
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर खाप 40 सांगवान के सचिव नरसिंह डीपीई, खाप फौगाट के सचिव सुरेश फौगाट, किसान सभा के सुखदेव रणधीर कुंगड़, किसान यूनियन लोकशक्ति के जगबीर घसोला, चौधरी छोटूराम व आंबेडकर मंच के गंगाराम श्योराण, भारतीय किसान यूनियन के राकेश आर्य, युवा कल्याण संगठन के कमल प्रधान, सर्वजातीय सिंहमार खाप के मीर सिंह सिंहमार के संयुक्त संयोजन में शुक्रवार को धरना दिया गया।

ये रहे मौजूद
शुक्रवार को धरनास्थल पर राजू मान, संजीव गोदारा, सुमित सुहाग, सुभाष यादव, संदीप मल्हान, शमशेर सांगवान, होशियार सिंह, धर्मेंद्र छपार, रणधीर घिकाड़ा, राजा गोदारा, वीरेंद्र किरोड़ी, बलबीर बजाड़, सत्यवान बलियाली, रामफल देशवाल, सतबीर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed