फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   One killed, six injured as truck collides with truck

चरखी दादरी: अनियंत्रित पिकअप डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, छह लोग घायल

Sat, 11 Feb 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 11 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
One killed, six injured as truck collides with truck
झोझूकलां। नेशनल हाईवे 152-डी पर शुक्रवार सुबह एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के पारासोली निवासी रफीक के रूप में हुई है। पुलिस ने दोपहर को दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि रफीक ने राजस्थान के माधोपुर में अमरूद के बाग ठेके पर लिए हुए थे। वह राजस्थान में रहकर बाग की संभाल करता था। वीरवार रात को पिकअप में अपने परिजनों के साथ अपने गांव जाने के लिए माधोपुर से चला था। एनएच 152- डी पर सुबह करीब साढ़े 5 बजे जब वो दादरी के बलकरा गांव के समीप पहुंचे तो पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में रफीक की मौत हो गई जबकि बलकिसा (32), आकिब (6), नफीस (35), आसिफ (22) और मनभर (27) घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए दादरी अस्पताल में पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने रफीक के शव को कब्जे में ले लिया और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच 152-डी पर बलकरा के समीप शुक्रवार सुबह हादसा हुआ जिसमें रफीक की मौत हो गई। पिकअप सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
-राहुल, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, चिड़िया चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed