{"_id":"627c0226c0c4397b6505c1ff","slug":"one-fire-broke-out-after-two-trucks-collided-driver-scorched-charkhidadri-news-hsr6314064199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद एक में लगी आग, चालक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद एक में लगी आग, चालक झुलसा
विज्ञापन
गांव मोरवाला के समीप भिंड़त के बाद सड़क पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रक ।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। मोरवाला के समीप मंगलवार देर रात दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक के केबिन में आग लग गई और चालक घायल हो गया। उपचार के लिए उसे रोहतक पीजीआई भेजा गया। वहीं, इमलोटा चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात झज्जर की तरफ से एक ट्रक चरखी दादरी आ रहा था। मोरवाला के समीप पहुंचने पर यह ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में पीछे वाले ट्रक के केबिन में आग लग गई। वहीं घायल हुए चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहीं, इमलोटा चौकी प्रभारी एएसआई संदीप फौगाट का कहना है कि घायल के बयान दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाएगी। पीजीआई से सूचना आ चुकी है और जांच अधिकारी को बयान दर्ज करने के लिए भेजा गया है।
दो बाइकें टकराईं, बहन-भाई घायल
चरखी दादरी। अटेला कलां के समीप दो बाइक सवारों में टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार पिचोपा निवासी बहन-भाई घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर दूसरे बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में पिचोपा कलां निवासी सौरभ ने बताया कि वह बिजली बोर्ड में कार्यरत है और उसकी बहन पिंकी बागवानी विभाग में है। वो दोनों बाइक पर सवार होकर पिचोपा कलां से दादरी आ रहे थे। जब वे अटेला कलां से निकलकर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो एक बाइक चालक ने अचानक उनके सामने आकर कट मार दिया। इसके चलते उनकी बाइक रुक नहीं हो पाई और दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में घायल हुए सौरभ ने बताया कि आरोपी चालक मौके पर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। अटेला कलां चौकी पुलिस ने इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ धारा 279 8 337 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।