{"_id":"63577b89d0630b38e567caeb","slug":"one-died-in-accident-at-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri Accident: नेशनल हाईवे पर ट्राले से टकराया कंटेनर, पेट में स्टेयरिंग लगने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri Accident: नेशनल हाईवे पर ट्राले से टकराया कंटेनर, पेट में स्टेयरिंग लगने से चालक की मौत
Tue, 25 Oct 2022 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बौंदकलां (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बौंदकलां (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:30 AM IST
सार
दादुपुर निवासी सुभाष ने बताया कि वह पेशे से चालक है। वह अपनी गाड़ी में मुंबई से धागा भरकर भिवानी आ रहा था। आते समय रास्ते में अहमदाबाद के पास उसे उसका साथी सतविंद्र मिल गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी में नेशनल हाईवे 152-डी पर झिंझर के पास आगे चल रहे ट्रॉले से एक कंटेनर टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृतक सतविंद्र कुरुक्षेत्र के लाडवा के गांव डुढा का रहने वाला था जबकि हादसे में घायल हुआ उसका साथी करनाल जिले के दादुपुर का रहने वाला है। बौंदकलां थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम दादरी सिविल अस्पताल में कराया और घायल के बयान पर ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में दादुपुर निवासी सुभाष ने बताया कि वह पेशे से चालक है। वह अपनी गाड़ी में मुंबई से धागा भरकर भिवानी आ रहा था। आते समय रास्ते में अहमदाबाद के पास उसे उसका साथी सतविंद्र मिल गया। इसके बाद सतविंद्र भी उसके साथ बैठ गया और वो भिवानी आने के लिए चल पड़े।
विज्ञापन
24 अक्तूबर को वे नेशनल हाईवे 152-डी के जरिये भिवानी आ रहे थे और जब वे दादरी जिले के झिंझर गांव के समीप पहुंचे ता उनके आगे चल रहे ट्रॉले के चालक ने लापरवाही से अपना ट्राला को गलत दिशा में मोड़ दिया। इससे उनका कंटेनर ट्राले से टकरा गया। उनकी गाड़ी का स्टेयरिंग चालक सतविंद्र के पेट में लगा और इसके बाद सतविंद्र वहां फंस गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से सतविंद्र को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिये अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, ड्राइवर के दूसरी तरफ बैठे सुभाष को भी हादसे में चोटें लगी और बौंदकलां थाना पुलिस ने उसके बयान पर आरोपी ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन