फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   one dead in road accident

बहन के घर जा रहे व्यक्ति की बाइक को कार ने मारी टक्कर, पीजीआई ले जाते समय तोड़ा दम

Sun, 23 Aug 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
one dead in road accident
एनएच-148 बी भी चरखी बिजली सब स्टेशन के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में महेंद्रगढ़ के छितरोली गांव निवासी बाइक चालक की मौत हो गई। रविवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में छितरोली निवासी अशोक ने बताया कि वे तीन भाई थे। उसने पिछले तीन साल से झोझूकलां में आरओ प्लांट लगा रखा है। अशोक ने बताया कि उसका भाई जितेंद्र बाइक लेकर उसके पास आरओ प्लांट पर आया था। कुछ देर रुकने के बाद वह पैंतावास कलां में बहन के घर जाने की बात कहकर झोझूकलां से चल पड़ा। अशोक ने बताया कि कुछ समय बाद ही उसके पास फोन आया कि जितेंद्र की बाइक चरखी बिजली सब स्टेशन के सामने दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और वह सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। सूचना के बाद वह अस्पताल पहुंचा तो वहां से उसके भाई को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में कमोद के समीप उसके भाई जितेंद्र की मौत हो गई। इसके बाद शव को वापस सिविल अस्पताल लाया गया। सदर थाना पुलिस ने अशोक के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

मरने से पहले बताया आरोपी चालक का नाम और पता
पुलिस बयान में अशोक ने बताया कि पीजीआई ले जाते समय कमोद गांव के समीप दम तोड़ने से पहले घायल जितेंद्र ने आरोपी चालक का नाम और पता भी बताया है। इसकी जानकारी भी सदर थाना पुलिस को अशोक ने दे दी है ताकि जल्द से जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जा सके। मृतक जितेंद्र अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ हमने केस दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संदीप फौगाट, जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed