{"_id":"6500bb3598ccaf4444059184","slug":"one-dead-another-injured-in-collision-with-speeding-tractor-charkhidadri-news-c-21-hsr1033-217263-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल
Wed, 13 Sep 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। हंसावास-सतनाली रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क पर पैदल चल रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार दोपहर बाढड़ा थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दिए बयान में महेंद्रगढ़ के पथरावा निवासी अंकित ने बताया कि वो गांव निवासी जापान सिंह और संदीप के साथ पैदल हंसावास से सतनाली की तरफ जा रहा था। उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया और जापान सिंह व संदीप को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें बाढड़ा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद दादरी सिविल अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने जापान सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद बाढड़ा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया।