फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   One and a half year old photo of leopard went viral on social media, Panic spread in the village

Charkhi Dadri News: डेढ़ साल पुरानी तेंदुए की फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर किया वायरल, गांव में फैली दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
One and a half year old photo of leopard went viral on social media, Panic spread in the village
 मांढी हरिया पहुंची वन्य प्राणी एवं जीव विभाग की टीम।
बाढड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हुई मांढी हरिया में तेंदुआ दिखने की खबर झूठी निकली। बुधवार को वन्य प्राणी एवं जीव विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर जायजा लिया। वहीं, सामने आया कि जो फोटो वायरल की गई है वो डेढ़ साल पुरानी है और इसे अब मांढी हरिया गांव से जोड़कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार देर शाम सोशल मीडिया और अन्य ग्रुपों में गांव में तेंदुआ होने की अफवाह फैलाई गई। इससे पूरे गांव में डर का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने रात दस बजे गांव में गश्त की, लेकिन रात अधिक होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी और टीम लौट गई। बुधवार को वन्य प्राणी एवं जीव विभाग के इंस्पेक्टर पवन कुमार अपनी टीम के साथ गांव मांढ़ी हरिया पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले फोटो में जिस जगह पर तेंदुए के पैरों के निशान दिखाए गए, वहां का निरीक्षण किया। इस दौरान तेंदुए होने के कोई सबूत सामने नहीं आए। टीम ने ग्रामीणों से तेंदुआ देखे जाने के बारे में बात की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। फिर टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई फोटो की गहनता से जांच की। इसके बाद सामने आया कि तेंदुए की डेढ़ साल पुरानी फोटो को एडिट कर मांढी हरिया से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

- पोस्ट करने वाले के घर पहुंची पुलिस, मांगी माफी
स्थिति स्पष्ट होने के बाद पुलिस टीम पोस्ट डालने वाले युवक के घर पहुंची और उससे पूछताछ की। तब उसने पुलिस से क्षमा याचना की और ऐसी गलती दोबारा न करने की बात कही। ग्रमीणों ने भी पुलिस प्रशासन से उक्त युवक पर कार्रवाई न करने की मांग की। इस पर वन्य प्राणी एवं जीव विभाग इंस्पेक्टर ने आरोपी को फटकार लगाई और दोबारा ऐसी गलती न करने की चेेतावनी दी। साथ ही उन्होंने सभी से ऐसी झूठी अफवाह न फैलाने की भी अपील की। अभी तक आरोपी के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोशल मीडिया पर ये मैसेज किया वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वाइस मैसेज में युवक ने कहा कि यह फोटो उसके भाई ने अपने फोन से ली है और इसे कोई अफवाह न समझे। रात को दस बजे एक तेंदुए को गली में घूमते हुए देखा गया है। युवक ने फोटो में तेंदुए को गली में बैठा हुआ दिखाया था। इसके बाद ग्रामीणों ने इसे सच मान लिया और पूरे गांव में तेंदुआ होने की दहशत फैल गई।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed