फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   One and a half feet deep pit formed on the road, traders locked the vegetable market gate

Charkhi Dadri News: सड़क पर बने डेढ़ फुट गहरे गड्ढे, व्यापारियों ने सब्जी मंडी गेट को जड़ा ताला

Sat, 16 Sep 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 16 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
One and a half feet deep pit formed on the road, traders locked the vegetable market gate
सब्जी मंडी गेट पर तालाबंदी कर रोष जताते व्यापारी।
चरखी दादरी। उप मुख्यमंत्री की घोषणा के ढाई माह बाद भी शहर की सब्जी मंडी को 334बी राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाला 100 फुट का टुकड़ा नहीं बन पाया है। 100 फुट के इस टुकड़े ने सब्जी व्यापारियों से लेकर आमजन की परेशानी बढ़ा रखी है। दूसरी ओर सब्जियां लेकर मंडी आने वाले वाहन पलट रहे हैं और इस समस्या से परेशान व्यापारियों ने शुक्रवार को मंडी गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सब्जी मंडी व्यापारियों ने रोष स्वरूप मंडी के मुख्य गेट पर ताला जड़कर इस टुकड़े के जल्द निर्माण की मांग उठाई। व्यापारियों ने 15 मिनट तक तालाबंदी कर प्रशासन एवं संबंधित विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द निर्माण नहीं किया गया तो मंडी पर ताला जड़कर व्यापारी धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

बता दें कि गत 21 जून को सब्जी मंडी पहुंचे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष व्यापारियों ने सड़क के इस टुकड़े के निर्माण की मांग उठाई थी। व्यापारियों की मांग पर डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को शीघ्रता से इसके निर्माण के आदेश दिए थे। लेकिन लंबा समय बीतने के बावजूद भी अधिकारियों ने डिप्टी सीएम के आदेशों पर संज्ञान नहीं लिया है। चरखी दादरी सब्जी मंडी में देशभर की प्रसिद्ध मंडियों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में वाहन सब्जी व फल लेकर पहुंचते हैं। एनएच 334बी से सब्जी मंडी को जोड़ने वाला यह 100 फुट के सड़क मार्ग में 100 से अधिक गहरे गड्ढे हो चुके हैं। आए दिन वाहन क्षतिग्रस्त होकर खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed