फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   One accused arrested for stealing cash and documents belonging to a retired soldier

Charkhi Dadri News: सेवानिवृत्त फौजी की नकदी, दस्तावेज चुराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Jun 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 24 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested for stealing cash and documents belonging to a retired soldier
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। पुलिस ने सेवानिवृत्त फौजी की पेंशन राशि चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के गांव कड़िया साहसी का रहने वाला सोहंत है। आरोपी को पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 19 जून को गांव मिसरी निवासी सेवानिवृत्त सैनिक जगदीश चंद्र ने शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें बताया था कि वह पंजाब नेशनल बैंक दादरी से अपनी पेंशन के एक लाख रुपये निकाल कर एसबीआई में जमा कराने जा रहे थे। नगर परिषद के समीप एक हैंड पंप पर हाथ-मुंह धोने के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी थैली चोरी कर ली जिसमें एक लाख 950 रुपये, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। शिकायत के आधार पर दादरी सिटी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

स्थानीय बस स्टैंड पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल योगेश ने गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार को आरोपी सोहंत को गिरफ्तार किया। चोरी की राशि व दस्तावेजों की बरामदगी, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ के लिए उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed