फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   On the call of the United Kisan Morcha, effigy burning will take place on the 10th

Charkhi Dadri News: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 10 को होगा पुतला दहन

Wed, 08 Jan 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 08 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
On the call of the United Kisan Morcha, effigy burning will take place on the 10th
बाढड़ा। फसल खरीद पर एमएसएपी लागू करने की मांग को लेकर पिछले 44 दिनों से आमरण अनशन पर आंदोलनरत डल्लेवाला की सुध न लेकर सरकार हठधर्मिता अपना रही है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 10 जनवरी को सभी किसान संगठन बाढड़ा उपमंडल मुख्यालय पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कस्बे के किसान भवन में भाकियू सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित किसान संगठनों की बैठक में कई किसान संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भागीदारी की। उन्होंने कहा कि सरकार मनमानी पर उतर आई है। इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ओमप्रकाश ने कहा कि किसान अपने हितों व भविष्य के लिए सरकार से सभी फसल की एमएसपी पर खरीद करने की मांग कर रहे हैं। दुर्भाग्य की बात है कि आज देश के किसान को अपनी बात उठाने के लिए भी आमरण अनशन करना पड़ रहा है। किसान की रोजी-रोटी केवल खेती-बाड़ी पर ही निर्भर है। उन्होंने कहा कि किसान नेता डल्लेवाला की सुध लेकर सरकार उनका उपचार करवाए और सभी मांगों को तुरंत स्वीकृति दे। 10 जनवरी को उपमंडल मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर महासचिव ओमप्रकाश उमरवास, करतार सिंह, प्रताप सिंह, करतार सिंह, मास्टर विनोद, राधेश्याम शर्मा, कमल सिंह हड़ौदी, साधुराम, रणधीर सिंह, गिरधारी मोद, ईश्वर सिंह, जगबीर शर्मा बाढड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed