फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   On being asked to move out of the way, first attacked with glass bottles, then the bike was set on fire

रास्ते से हटने की कहने पर पहले कांच की बोतलों से किया हमला, फिर बाइक को लगाई आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
On being asked to move out of the way, first attacked with glass bottles, then the bike was set on fire
चरखी दादरी। वार्ड नंबर दस में बाइक सवार युवक का पहले रास्ता रोककर मारपीट करने और फिर बाइक में आग लगाने का मामला सामने आया है। घायल के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पक्ष के खिलाफ धारा 323, 324, 427 व 34 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में वार्ड नंबर दस निवासी महेंद्र ने बताया कि वह बुधवार दोपहर करीब दो बजे बाइक पर अपने घर जा रहा था। तभी बस्ती की गली के नुक्कड़ पर एक व्यक्ति खड़ा हुआ था, जिसने उसका रास्ता रोक लिया। जब महेंद्र ने उस व्यक्ति से रास्ते से हट जाने के लिए कहा तो उसने महेंद्र को बाइक सहित सड़क पर गिरा दिया और उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उसी दौरान आरोपी व्यक्ति के परिजन भी वहां पर पहुंच गए और उन्होंने भी महेंद्र से मारपीट की। महेंद्र का आरोप है कि उस पर कांच की बोतल से हमला किया गया, जिससे वो अचेत हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल ने बताया कि आरोपियों ने उसकी बाइक को भी आग लगा दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

===
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed