फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   old persons hounered

Charkhi Dadri News: मंच पर सम्मान पाकर खिले 103 बुजुर्गाें के चेहरे

Tue, 17 Dec 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
old persons hounered
 रामलवास गांव में आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्ग को सम्मानित करते दादरी नगर परिषद चेयरमैन बक्शीरा
स्व. चंदराम शर्मा की पुण्यतिथि पर रामलवास गांव में आयोजित किया गया चिकित्सा शिविर और बुजुर्ग सम्मान समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। गांव रामलवास में स्व. पंडित चंदराम शर्मा की पुण्यतिथि पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर व बुजुर्ग सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गांव के सचिवालय एवं ज्ञान केंद्र परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता रामलवास सरपंच संजू देवी ने की। आयोजन में मंच पर सम्मान पाकर 103 बुजुर्गाें के चेहरे खिल उठे।
चिकित्सा शिविर में धीर अस्पताल व मुरारीलाल रासीवासिया आयुर्वेदिक काॅलेज के विशेषज्ञों ने टीम समेत सेवाएं दीं। कैंप के दौरान आंख, कान, सामान्य रोग, हड्डियों की बीमारी व जोड़ों के दर्द संबंधी समस्या लेकर आए 374 मरीजों की जांच की गई। 95 जरूरतमंदों को चश्मे वितरित किए गए। शिविर में आकाश गोयल, लोकेश यादव, प्रियंका यादव, संदीप, भूपेंद्र, सत्या त्रिपाटी, विद्यानंद ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन

स्वर्गीय पंडित चंदराम शर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दादरी नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने शिरकत की। उनके अलावा डॉ. हरिओम निगम और सेवानिवृत सीएमओ एवं गोल्ड मेडलिस्ट डाॅ. विद्यानंद आर्य भी आयोजन में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीडीसी मेंबर हरीश शर्मा व डाॅ. निशा शर्मा का सानिध्य रहा जबकि स्वर्गीय चंदराम के बेटे महाबीर प्रसाद व दिलबाग शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पंडित रोशनलाल, संतलाल, शिवलाल, मास्टर हेमंत, मास्टर प्रकाश, रोशन यादव, दयानंद पीटीआई, पूर्व सरपंच महाबीर नेहरा, अत्तर नंबरदार आदि मौजूद रहे।
फोटो 01
रामलवास गांव में आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्ग को सम्मानित करते दादरी नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed