{"_id":"5f4411c18ebc3e3cfb2b0691","slug":"old-man-not-found-in-the-canal-charkhidadri-news-rtk570302184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्च ऑपरेशन हुआ पूरा, नहर में नहीं मिला लापता खजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्च ऑपरेशन हुआ पूरा, नहर में नहीं मिला लापता खजान
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : CharkhiDadri
Link Copied
पांच दिन पहले मैहड़ा गांव से लापता हुए बुजुर्ग खजान सिंह को नहर में तलाशने का सर्च ऑपरेशन पूरा हो चुका है लेकिन उसका सुराग नहीं लगा है। सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद झोझूकलां थाना पुलिस का कहना है कि खजान सिंह नहर में नहीं डूबा है और उसके गुमशुदगी मामले की जांच अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर भी की जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मैहड़ा गांव निवासी 76 वर्षीय खजान सिंह गत 19 अगस्त की रात से लापता है। उसके कपड़े नहर के समीप मिले थे। परिजनों और ग्रामीणों ने उसके नहर में डूबने का अंदेशा जताया था और खोजबीन में प्रशासन की ढिलाई से खफा होकर गत शनिवार को दादरी-बाढड़ा रोड पर दो घंटे जाम लगाया था। मौके पर झोझूकलां थाना प्रभारी दलबीर सिंह और तहसीलदार अजय सैनी पहुंचे थे। इसके बाद प्रशासन ने फतेहाबाद से दो गोताखोरों को बुलवाकर नहर में खजान सिंह की तलाश शुरू की थी। झोझूकलां थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि दो दिन सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद भी खजान सिंह का शव नहर में नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पीछे से पानी बंद करवाकर नहर को भी खाली करवाया गया था। उन्होंने कहा कि सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद यह कहा जा सकता है कि खजान सिंह नहर में नहीं डूबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।