फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   old man fought with thief

Charkhi Dadri News: घर में घुसे चोर से बुजुर्ग मालिक की हाथापाई, चुराए गए कैश के साथ आरोपी का मोबाइल भी छीना

Fri, 04 Jul 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 04 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
old man fought with thief
- शहर के वार्ड-8 निवासी एलआईसी चेयरमैन क्लब के सदस्य 65 वर्षीय अर्जुन सनेजा ने बुधवार रात घर में चोर घुसने पर दिखाई बहादुरी
विज्ञापन

लघुशंका के लिए उठे तो घर में चोर के घुसने का हुआ अहसास
हाथापाई के बावजूद आरोपी कैश व गहने ले जाने में रहा कामयाब, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-8 निवासी एलआईसी के चेयरमैन क्लब सदस्य अर्जुन सनेजा के घर बुधवार रात चोर घुस गया। सही समय पर मालिक की आंख खुल गई और उनकी चोर से हाथापाई हो गई। हालांकि, चोर भागने में कामयाब रहा, लेकिन, बुजुर्ग मकान मालिक उसका फोन और चुराई गई नकदी में से कुछ छीनने में कामयाब रहे। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित मकान मालिक अर्जुन सनेजा ने बताया कि उनके बच्चे गुरुग्राम में रहते हैं। वह पत्नी समेत दादरी में रहते हैं। उन्होंने मकान की पहली मंजिल पर बना कमरा किराये पर दिया हुआ है। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे उनके किरायेदार को कहीं जाना पड़ गया। चोर ने उनको मकान से जाते देख लिया।
विज्ञापन

अर्जुन सनेजा ने बताया कि चोर को लगा कि घर पर कोई नहीं है। इसके चलते 12:41 बजे चोर अंदर प्रवेश कर गया। खिड़की तोड़कर वह अंदर घुसा और घर पर रखी करीब दो लाख की नकदी समेत सोने के गहनों पर हाथ साफ कर लिया।उसी दौरान मकान मालिक लघु शंका के लिए बाहर आए तो उन्हें कमरे में किसी के होने की भनक लग गई। वहीं, गेट के पास पहुंचते ही उन्हें जींस व टी-शर्ट पहने एक युवक नजर आया। 65 वर्षीय अर्जुन सनेजा उससे भिड़ गए। हाथापाई के दौरान वह चोर का मोबाइल व उसकी जेब से कुछ नकदी निकालने में कामयाब रहे। उसके बाद चोर उन्हें धक्का देकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में दादरी शहर पुलिस थाना एसएचओ सन्नी कुमार ने बताया कि शहर थाना पुलिस को शिकायत मिली है। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही पुलिस वारदात का पटाक्षेप कर देगी।

- शहर पुलिस थाना और एफएसएल टीम पहुंची मौके पर
चोरी की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहां, शिकायतकर्ता ने आरोपी का मोबाइल पुलिस को सौंपा। इसके बाद साक्ष्य एकत्र करने के लिए एफएसएल टीम भी वहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed