फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Old age pension elders are facing problems, expressed anger by shouting slogans

बुढ़ापा पेंशन के बुजुर्ग झेल रहे परेशानी, नारेबाजी कर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Old age pension elders are facing problems, expressed anger by shouting slogans
पेंशन न मिलने पर नारेबाजी कर रोष जताते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। रामबास के बुजुर्गों को पिछले दो माह से बुढ़ापा पेंशन नहीं मिल रही है। डाकघर कर्मचारी की कार्यप्रणाली को लेकर मंगलवार दोपहर बुजुर्गों ने रोष जताया। करीब आधे घंटे रोष जताने के बाद बुजुर्ग वापस लौट गए। इससे पहले उन्होंने प्रशासन से समय पर वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने की गुहार लगाई। दोपहर बाद करीब साढ़े 12 बजे बुजुर्ग नंबरदार सतबीर की अध्यक्षता में पंचायत घर पहुंचे। बुजुर्ग चेतराम, हीरालाल, लीलाराम, मनफूल व मांगेराम आदि ने बताया कि उन्हें पिछले दो माह से बुढ़ापा पेंशन नहीं मिली है। पोस्टमैन से संपर्क करते हैं तो वो मशीन खराब होने की बात कहकर घर वापस भेज देता है। इन बुजुर्गों का कहना है कि वो पेंशन पाने के लिए पिछले कई दिनों से परेशान हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। डाक विभाग के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर इन बुजुर्गों ने नारेबाजी कर रोष जताया। करीब आधा घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद दोपहर एक बजे ये बुजुर्ग पंचायत घर से लौट गए। वहीं, डाक विभाग के कर्मचारी के अनुसार मशीन के ठीक करने के लिए भेजा जा चुका है और मशीन ठीक होते ही पेंशन वितरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed