{"_id":"6018421d8ebc3e32e87a99c2","slug":"oil-mill-fire-due-to-short-circuit-charkhidadri-news-rtk593419331","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट-सर्किट से ऑयल मिल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट-सर्किट से ऑयल मिल में लगी आग
विज्ञापन
चिड़िया रोड स्थित एक ऑयल मिल में रविवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। करीब ढाई घंटे बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वहां रखी खल, बारदाना समेत मशीनें आग की लपटों की चपेट में आ चुकी थीं।
शहर निवासी व्यापारी गोविंदराम ने बताया कि उसने चिड़िया रोड पर लक्ष्मी ऑयल एंड जिनिंग मिल की हुई है। रविवार रात करीब 11 बजे अचानक शार्ट सर्किट के चलते उसकी मिल में आग लग गई। गोविंदराम ने बताया कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना उन्हें और दमकल विभाग को दी। इसके कुछ देर बाद ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
गोविंद राम ने बताया कि जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक 25 टन सरसों का तेल, 40 क्विंटल खल, 150 गांठ बारदाना, चार मोटर, टीन शेड और मशीनें चपेट में आ चुकी थीं। मिल संचालक ने बताया कि घटना में उसे लाखों का नुकसान हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी वीरसिंह भी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे।