फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Officials start preparations for Independence Day celebrations

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी शुरू करें अधिकारी : मनदीप कौर

Wed, 24 Jul 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 24 Jul 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Officials start preparations for Independence Day celebrations
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अधिकारियों की बैठक लेतीं उपायुक्त मनदीप कौर। 
चरखी दादरी। जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को नई अनाज मंडी परिसर में गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। इसमें ध्वजारोहण और मार्चपास्ट सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए सभी संबंधित विभाग तैयारी में जुट जाएं। उपायुक्त मनदीप कौर ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर समारोह की तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस समारोह से संबंधित अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को नई अनाज मंडी परिसर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने समारोह स्थल की स्वच्छता, स्वागत गेट, आसपास की सड़कों की मरम्मत, स्टेज प्रबंधन, मार्चपास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी के दिशा-निर्देश संबंधित विभागों को दिए। समारोह में सराहनीय कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के निर्देश दिए कि वे मार्चपास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी पर विशेष ध्यान दें। वहां मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करें अधिकारी : मनदीप कौर

चरखी दादरी। मादक पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए मंगलवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें डीसी मनदीप कौर ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार लगातार जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। जिले में भी नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। तस्करी के गिरोह को तोड़ा जा रहा है। अधिकारी युवाओं को जागरूक करने के साथ इस काम में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।



उन्होंने कहा कि जिला में जन भागीदारी के साथ लोगों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली है। भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दवाइयों की दुकान पर भी लगातार छापे मारे जाएं। न्यायालय के समक्ष मजबूती से पैरवी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed