{"_id":"6697fc0e4fbc3ccb2c074a10","slug":"officers-will-give-information-about-the-resolution-process-to-the-complainant-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-120555-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अब अधिकारी शिकायतकर्ता को देंगे समाधान प्रक्रिया की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अब अधिकारी शिकायतकर्ता को देंगे समाधान प्रक्रिया की जानकारी
Wed, 17 Jul 2024 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 17 Jul 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में आयोजित समाधान शिविर में फरियादी की समस्या सुनतीं डीसी मनदीप कौर।
चरखी दादरी। समाधान शिविर में आई शिकायत के समाधान पर काम शुरू होते ही अधिकारी शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी देंगे। बुधवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए डीसी मनदीप कौर ने ये व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे शिकायतकर्ता अपडेट रहेगा और बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
डीसी मनदीप कौर ने निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत पर की गई कार्यवाही की जानकारी संबंधित नागरिक को भी दी जाए ताकि उन्हें बार-बार शिविर में न आना पड़े। साथ ही सभी शिकायतों पर तत्परता के साथ कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए समस्याओं का अविलंब समाधान करना सुनिश्चित करें। मनदीप कौर ने कहा कि सरकार की ओर से समाधान प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य शिकायत निवारण प्रक्रिया को व्यवस्थित करना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
प्रत्येक शिकायत का तैयार हो रहा रिकॉर्ड
मनदीप कौर ने बताया कि प्रत्येक शिकायत का शिकायतकर्ता की पीपीपी आईडी, संबंधित विभाग और शिकायत के विवरण के साथ दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने जिला के नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार के निर्देशों पर जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक लिखित शिकायत लेकर आएं। उनकी शिकायतों पर तत्परता से संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
शिविर में इन समस्याओं का करवा सकते हैं समाधान
डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी गंभीरता के साथ काम किया जा रहा है। परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नगर परिषद से जुड़ी समस्याओं, पंचायती राज या फिर किसी अन्य विभाग की समस्या हो तो शिविर में उनका समाधान कराया जा सकता है। समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का एक ही छत के नीचे जल्द से जल्द समाधान करना है।